होम / Gold And Silver Price Today : सोने की कीमत आज 81 हजार के पार, जून तक इतनी कीमत पहुंचने के पूरे आसार

Gold And Silver Price Today : सोने की कीमत आज 81 हजार के पार, जून तक इतनी कीमत पहुंचने के पूरे आसार

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gold And Silver Price Today : सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 30 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर 81,006 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले बुधवार को यह 80,975 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Gold And Silver Price Today : चांदी की कीमत में भी आज बढ़त

वहीं सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई। चांदी 920 रुपए महंगी होकर 91,600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि पहले यह 90,680 रुपए प्रति किलो थी। हालांकि, चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

30 दिन में 4,844 महंगा हुआ सोना

  • 31 दिसंबर 2023 को 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
  • 30 जनवरी 2024 तक इसमें 4,844 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
  • इसी दौरान चांदी भी 5,583 रुपए प्रति किलो महंगी हुई।

बढ़ती कीमतों का असर

सोने और चांदी की कीमतों में यह उछाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण देखा जा रहा है। निवेशकों के लिए यह बड़ा संकेत है कि सोने और चांदी में निवेश इस साल भी लाभकारी रह सकता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT