Gold Silver Price 28 February आया उछाल, जानें ये हैं आज के भाव

Gold Silver Price 28 February

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Gold Silver Price 28 February रूस-यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन है जिसका असर सोने-चांदी के भाव पर दिखने लगा है। सोमवार को भारतीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि सोने का दाम अब 50,990 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स भी 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 65,869 रुपए प्रति किग्रा पर बना हुआ है। बता दें कि वैश्विक बाजार में, पश्चिम देशों द्वारा यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रिस्क सेंटीमेंट के चलते सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। सोने की कीमतें 1% से ज्यादा की मजबूती के साथ 1,909.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिससे इस माह सोना 6 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है।

इतने कैरेट पर ये लिखा होता है हॉलमार्क

जैसा कि मालूम ही है कि ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनाई है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read: Corona Cases 28 Februarya 2022 कोरोना के मरीजों की संख्या घटी, आज आए 8013 केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

4 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

5 hours ago