होम / Gold Silver Price Today : जानिये आज इतनी है सोना-चांदी की कीमत

Gold Silver Price Today : जानिये आज इतनी है सोना-चांदी की कीमत

• LAST UPDATED : December 5, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Gold Silver Price Today) : सोमवार को भारती सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 5 दिसंबर को सर्राफा बाजार में सोना 316 रुपए महंगा हुआ और 53,972 रुपए पर पहुंच गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले वर्ष सोने का भाग 60-61 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

कैरेट के हिसाब से सोने का भाव

कैरेट                      भाव (रुपए/10 ग्राम)
18                               40,479
22                               49,438
23                               53,756
24                               53,972

चांदी की कीमत इतनी

वहीं अगर चांदी की बात करें तो ये 66 हजार के करीब पहुंच गई है। सर्राफा बाजार में ये 1,457 रुपए महंगी होकर 65,891 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 2 दिसंबर को ये 64,434 हजार पर थी।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

इतने कैरेट से बनाई जाती ज्वैलरी

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये भाव

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CM Press Conference In Panchkula : वर्ष 2023-24 का राज्य बजट हर वर्ग के कल्याणार्थ होगा : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Forecast : प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox