प्रदेश की बड़ी खबरें

Goonga Pehelwan : जज्बा! चोटिल हाथ से प्रैक्टिस कर रहे गूंगा पहलवान

India News (इंडिया न्यूज), Goonga Pehelwan, चंडीगढ़ : झज्जर सासरौली का वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पहलवान को अपनी मेहनत पर पूरा विश्वास है। मालूम रहे कि गत माह वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, पहलवान वीरेंद्र को अस्पताल से जैसे ही छुट्टी मिली तो वो चोटिल हाथ से फिर से अखाड़े में अभ्यास करने में जुट गए। अगर उनके सपने की बात की जाए तो वे चाहते हैं कि  चैंपियनशिप 2024 और डेफ ओलंपिक 2025 में देश को पदक दिलाएं।

जानिए पहलवान गूंगा इतने पदक जीत चुका

पहलवान गूंगा ने वैसे तो कई पदक अपने नाम किए हुए हैं। वह पांच बार डेफ ओलंपिक खेल चुके हैं। वह तीन बार स्वर्ण और दो बार कांस्य पदक जीत चुके हैं। इतना ही नहीं, वीरेंद्र सिंह की उपलब्धियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें  अर्जुन अवाॅर्ड, पदमश्री, भीम अवाॅर्ड और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया हुआ है। फिलहाल उन्होंने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए नामांकन किया हुआ है। वीरेंद्र सिंह अपने भाई बलवान व अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में ही रहते हैं।

10 वर्ष की उम्र में भी कुश्ती में कूद गए थे

आपको यह भी जानकारी दे दें कि वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान जिस समय 10 वर्ष की उम्र में थे तभी से कुश्ती खेलना शुरू कर दिया था और पहले वे देहाती दंगल में कुश्ती किया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे डेफ कुश्ती चैंपियनशिप में भी प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लेने लगे।

2002 में किया था देश का प्रतिनिधित्व

साल 2002 में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप 2002 के नेशनल में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। 2005 में ऑस्ट्रेलिया में हुए मूक बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक, चीन में वर्ष 2009 में कांस्य पदक, बुल्गारिया के सोफिया में 2013 में स्वर्ण पदक, वर्ष 2017 में तुर्की में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी कई पदक जीत चुके हैं। मई 2022 में ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त करके देश को गौरवान्वित किया।

यह भी पढ़ें : Accident in Kurukshetra : ट्रक चालक ने एकदम से लगाई ब्रेक, हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

47 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

12 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago