प्रदेश की बड़ी खबरें

Abhay Chautala on MSP : एमएसपी पर कानून बनाने के वादे को पूरा करे सरकार : अभय सिंह चौटाला

India News (इंडिया न्यूज़), Abhay Chautala on MSP, चंडीगढ़ : इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एमएसपी का कानून बनाने की किसानों की मांग जायज है। आज भाजपा सरकार ने राजनीतिक फायदा लेने के लिए देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। पहले वोट लेने के लिए जनता से झूठे वादे किए, उसके बाद सत्ता मिलते ही किए हुए वादों से पलट गए। प्रधानमंत्री ने तीन काले कानून खत्म करते समय किसानों से यह वादा किया था कि एमएसपी पर कानून बनाएंगे। अब प्रधानमंत्री अपने किए वादे से मुकर रहे हैं, जिस कारण से अन्नदाता आंदोलन करने पर मजबूर हैं।

भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और किसानों से दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं न कि वो दिल्ली पर हमला करने जा रहे हैं। यह बेहद दुखद है कि किसानों को रोकने के लिए हाईवे समेत सभी रास्तों पर नुकीली कीलों और भारी पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। एक तरफ प्रशासन कह रहा है कि सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संपत्ति के नुक्सान की भरपाई किसानों से की जाएगी, दूसरी तरफ सरकार खुद ही सड़कों को खोदकर नुक्सान कर रही है।

हरियाणा की भाजपा सरकार ने अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। सरकार के आदेशों पर पुलिस गांवों में जाकर किसानों को धमकी दे रही है कि जो भी किसान आंदोलन में किसानों का साथ देगा, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, सरकारी नौकरी वालों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Part 2 : महिलाएं भी पहुंचीं शंभू बॉर्डर पर, दिल्ली पहुंचकर ही रहेंगे

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : हरियाणा के किसान संगठन और खापें आईं समर्थन में

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mahipal Dhanda : पानीपत ग्रामीण विधानसभा को विकास कार्यों में नंबर 1 ले जाना लक्ष्य

प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत किया तूफानी दौरा India News…

29 mins ago

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद किया रास्ता साफ

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री? खुद…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने पर क्या बोले?

Haryana Elections 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी प्रतिक्रिया, कुमारी सैलजा के BJP में शामिल…

2 hours ago