प्रदेश की बड़ी खबरें

JJP Nav Sankalp Rally : संगठन से बनती हैं सरकारें, कार्यकर्ता संगठन की मजबूती पर करें फोकस: अजय चौटाला

India News (इंडिया न्यूज़), JJP Nav Sankalp Rally, चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कि हरियाणा में आगामी चुनावों को अब केवल 300 दिन ही बचे हैं। ऐसे में जेजेपी कार्यकर्ता संगठन मजबूती के काम को गति दें, क्योंकि मजबूत संगठन से ही सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी अपने सभी वादों को पूरा कर रही है।
अजय चौटाला शाहबाद में आयोजित जेजेपी की कुरुक्षेत्र लोकसभा की नव संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

रैली में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धान खरीद, भुगतान, मुआवजा, खेवट बंटवारे के निपटान, संत गुरु रविदास मंदिर के निर्माण, सब्जी मंडी फीस सहित कई विषयों पर बोलते हुए जनकल्याण के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। रैली को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी की गठबंधन सरकार में हिस्सेदारी होने से प्रदेश में बदलाव आया हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने बेहतर खरीद प्रक्रिया के साथ इस बार अब तक सवा 53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की और साथ के साथ मंडियों से धान का उठान किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धान खरीद का किसानों को साढ़े 11 हजार करोड़ और बाजरे का 750 करोड़ रुपया सीधा खातों में भुगतान किया है। इतना ही नहीं, बाढ़ के समय में खुद फील्ड में उतरकर पीड़ितों को तुरंत राहत पहुंचाई और बाढ़ प्रभावित किसानों को 280 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया है।

उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ सरकार में किसान सोच की भागीदारी होने के कारण संभव हो पाया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नियम 111ए में खेवट बंटवारे की समस्या के निपटान के लिए सरकार ने एक नवंबर से यह व्यवस्था बनाई है कि माह में पहले और तीसरे बुधवार को राजस्व विभाग के सभी अधिकारी रजिस्ट्रेशन का कार्य न करके तहसीलों में बैठकर सभी लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए निपटारा करेंगे।

यह भी पढ़ेंं : Manohar Lal on SYL Issue : आप अपनी हठधर्मिता छोड़े : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Hooda Attacks E-Tendering : कांग्रेस सरकार बनते ही ई-टेंडरिंग और पोर्टल करेंगे रद्द : हुड्डा

यह भी पढ़ें : Sanjeev Kaushal on Air Quality Index : प्रदेश सरकार वायु गुणवत्ता सूचकांक को लेकर काफी सतर्क : संजीव कौशल

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

27 mins ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

1 hour ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

1 hour ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

2 hours ago