प्रदेश की बड़ी खबरें

Governor Bandaru Dattatreya in Rohatak : राज्यपाल बोले- भारत में त्योहारों का अपना विशेष महत्व, नागरिकों को दी दशहरे की अग्रिम शुभकामनाएं

  • दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का है प्रतीक

  • हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Governor Bandaru Dattatreya in Rohatak : हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत देश में त्योहारों का अपना विशेष महत्व है। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। त्यौहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान की बुराई की राह पर हमेशा हार निश्चित होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलकर नेक कार्य करने चाहिए।

Governor Bandaru Dattatreya in Rohatak : दशहरा हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार

महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुराना आईटीआई मैदान रोहतक में आयोजित रामलीला में पहुंचकर नागरिकों को बतौर मुख्य संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को दशहरे की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दशहरा हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक और पारंपरिक उत्सव भी है। पहले 9 दिन तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवीं दिन लोग असुर राजा रावण का पुतला जलाकर इस पर्व को मनाते हैं।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व

उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन लोग अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करके नए जीवन की शुरुआत करते हैं, इसलिए यह बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व भी है।  उन्होंने कहा कि रामकथा सुनने से जीवन को पवित्रता मिलती है। मन को शांति मिलती है। भारत आध्यात्मिक और धार्मिक देश है। भगवान श्रीराम एक महापुरुष हैं, हमें केवल उनकी पूजा ही नहीं करनी चाहिए बल्कि उन जैसा बनना भी चाहिए। वे आदर्श पुत्र थे, उन्होंने अपने पिता की बात मानी और वनवास चले गए। वे एक आदर्श भाई और आदर्श राजा भी थे। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। यह बड़ी अच्छी बात है कि यहां पुराना आईटीआई मैदान में आयोजित रामलीला के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। हम सभी की जल,जमीन और जंगल बचाने के लिए आगे आना होगा।

त्योहारों को मिलजुल मनाने से प्यार एवं प्रेम की भावना होती है प्रबल

बंडारू दत्तात्रेय ने यह भी कहा कि हमारे देश में त्योहारों का विशेष महत्व है। त्योहारों को मिलजुल मनाने से प्यार एवं प्रेम की भावना प्रबल होती है। हमें अपने आपसी मतभेद भुलाकर त्योहारों को धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रामलीला का आयोजन करने के लिए उद्योगपति व समाजसेवी राजेश जैन व रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी। हमें भी भगवान राम के आदर्शों का अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए।

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, 8 अक्टूबर को हरियाणा में BJP की बनेगी सरकार

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: सोनीपत में काउंटिंग को लेकर हुई हलचल तेज, इस जगह होगी मतगणना, सील किए गए खिड़की दरवाजे

Haryana Election 2024: सोनीपत में काउंटिंग को लेकर हुई हलचल तेज, इस जगह होगी मतगणना,…

29 mins ago

Manoj Tiwari: ‘चिंता तो होती है, लेकिन…’, BJP सांसद मनोज तिवारी का एग्जिट पोल पर बड़ा बयान

Manoj Tiwari: 'चिंता तो होती है, लेकिन...', BJP सांसद मनोज तिवारी का एग्जिट पोल पर…

37 mins ago

India’s First Super Expressway : दिल्ली से जयपुर की दूरी होगी कम, हरियाणा के इन जिलों को भी होगा लाभ

देश के पहले सुपर एक्सप्रेसवे का काम तेजी से जारी 8 लेन के एक्सप्रेसवे की…

39 mins ago