प्रदेश की बड़ी खबरें

Chandrashekhar Azad: ‘हरियाणा में राज्यपाल का…’,शपथ ग्रहण समारोह के बाद अब क्यों भड़के चंद्रशेखर?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Chandrashekhar Azad: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शपथ समारोह के बाद अभी तक वपक्ष का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। लगातार विपक्षी नेता नायब सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में हाल ही में, नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने नई हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान नायब सरकार पर हमलावर होते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर चंद्रशेखर ने बड़ा आरोप लगाया कि हरियाणा में राज्यपाल का तमाशा बना दिया है। आइए जानते हैं कि नगीना के सांसद ने ऐसा क्यों कहा?

  • X पर चंद्रशेखर ने दी अपनी प्रतिक्रिया
  • बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर होते तो…(चंद्रशेखर आजाद)

Haryana Cabinet Meeting : दोबारा CM बनते ही नायब सिंह सैनी ने दिया बड़ा तोहफा

X पर चंद्रशेखर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

दरअसल, नगीना सांसद ने नायब सरकार पर बड़ा आरोप लगाया और लिखा कि कल चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी के शपथ ग्रहण समारोह में सरेआम संविधान की धज्जियां उड़ाकर एक बार फिर ये साबित कर दिया गया कि मौजूदा सरकार के लिए संवैधानिक पद महज कठपुतली बनकर रह गए हैं। एक तरफ भाजपा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे दूसरी तरफ आजादी के बाद पहली बार राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद को तमाशबीन बनाकर बैठा दिया गया।

Ashok Gehlot : ‘हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव साथ करवाने चाहिए थे’, ऐसा क्यों बोले राजस्थान के पूर्व CM?

बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर होते तो…(चंद्रशेखर आजाद)

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि, सोचिए संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर होते तो क्या ये सब तमाशा देखकर उनको दुख नहीं होता कि कि हमने भारतीय राजव्यवस्था में राज्यपाल के पद का सृजन क्या इसीलिए कराया? इसकेअलावा उन्होंने कहा कि, शपथ ग्रहण में पहली बार कई राज्यों के राज्यपाल (गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना) को बुलाया गया, इससे साफ हो गया है कि भाजपा ने संवैधानिक पदों का राजनीतिकरण महज अपनी ब्रांडिंग के लिए किया है।

मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण बन रही है ये बीमारी, जानिए कैसे बचे

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Kumari Selja: नायब सरकार बनते ही कुमारी सैलजा ने क्या नसीहत दे डाली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार को…

10 mins ago

Haryana Cabinet: ‘हमारी संस्कृति है काम करना…’, पहली बैठक के बाद अनिल विज का बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Cabinet: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीसरी…

37 mins ago

Haryana Crime: फ्रांस भेजने का किया दावा… युवक पहुंचा दुबई, झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: गुरप्रीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…

1 hour ago

Aseem Goyal ने राहुल गांधी और हुड्डा को भेजी जलेबियां, बोले- ये इस रस से भरी…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aseem Goyal : हरियाणा के चुनाव में पूर्ण बहुमत के…

1 hour ago

Haryana Kaithal Accident: पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा युवक, सोते-सोते हुई दर्दनाक मौत

हरियाणा के कैथल से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है। दरअसल, कैथल के गांव…

2 hours ago