Haryana Budget Session 2023 : राज्यपाल का अभिभाषण जारी, सरकार की उपलब्धियां गिनवा रहे

इंडिया न्यूज, Haryana Budget Session 2023 : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बजट सत्र में अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों को सराहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए बुनियाद कार्यक्रम शुरू किया है। वर्तमान में इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों में स्थापित 51 बुनियाद केंद्रों में 2,900 छात्र-छात्राएं आनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।

  • नई शिक्षा नीति, 2020 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कई पहल की, जिनमें टैबलेट-आधारित ई-अधिगम योजना, निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रारंभिक कक्षाओं के लिए नवीन शिक्षण-अध्ययन अभ्यास, विवेचनात्मक सोच और 21वीं सदी के कौशल को बढ़ाने के लिए स्टेम प्रयोगशालाओं की स्थापना, कैरियर परामर्श का प्रावधान, छात्राओं के लिए मुफ्त परिवहन और सैनिटरी नैपकिन का प्रावधान शामिल हैं।
  • हरियाणा के 1,186 विद्यालयों में 15 व्यावसायिक कौशल में व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक 1.9 लाख विद्यार्थियों का व्यावसायिक शिक्षा के तहत नामांकन किया गया है।
  • विद्यार्थियों को उद्योग जगत से रू-ब-रू कराने के लिए 50 इन्क्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। तकनीकी शिक्षा के छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने चार राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में उत्कृष्टता केंद्र (सी.ओ.ई.) स्थापित किए और आज बहुतकनीकी संस्थानों में तकनीकी छात्रों की नियुक्ति प्रतिशतता लगभग 74 प्रतिशत है।
  • अम्बाला छावनी में 5 एकड़ क्षेत्र में आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र का निर्माण भी जारी
  • उद्यम प्रोत्साहन नीति-2015 के तहत 495 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें से 26,002 करोड़ रुपए के निवेश तथा 37,566 व्यक्तियों के रोजगार के 188 समझौता ज्ञापनों का कार्यान्वयन विभिन्न स्तरों पर काम जारी है।
  • विभिन्न सरकारी विभागों के लगभग 1.06 लाख मौजूदा संविदात्मक कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लाया गया, इसके अलावा 6,736 नए उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रस्ताव पत्र जारी किए गए।
  • सरकारी नौकरियों में बार-बार आवेदन करने से युवाओं को छुटकारा दिलाने के लिए एकल पंजीकरण और सामान्य पात्रता परीक्षा किया गया।
  • चालू वर्ष में ग्रुप सी के 13,275 पदों पर भर्ती की गई है। इसके अलावा, ग्रुप सी और गु्रप डी के 56,354 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 7,862 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
  • हरियाणा-112 (ईआरएसएस) परियोजना के तहत पुलिस ई.आर.वी. का औसत प्रतिक्रिया समय अगस्त, 2021 में 11 मिनट 36 सेकंड से घटकर दिसंबर, 2022 में8 मिनट 22 सेकंड हुआ जो देश में दूसरा सबसे अच्छा है।
  • कानून एवं व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस आयुक्तालय, सोनीपत अधिसूचित किया, 21 नए साइबर क्राइम पुलिस थाने स्थापित किए गए, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की भी स्थापना की गई।
  • सी.सी.टी.एन.एस./आई.सी.जे.एस. के कार्यान्वयन के लिए हरियाणा पुलिस को सभी प्रमुख राज्य पुलिस बलों में प्रथम रैंक से सम्मानित किया गया।
  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा हरियाणा पुलिस को 4 फरवरी, 2023 को राष्ट्रपति निशान से सम्मानित किया गया, यह सम्मान प्राप्त करने वाला हरियाणा देश का दसवां राज्य है।
  • राई, सोनीपत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की है और मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय, राई, सोनीपत को भी विश्वविद्यालय के प्रशासन के अधीन लाया गया।
  • हरियाणा ने 4 से 13 जून, 2022 तक पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण की सफलतापूर्वक मेजबानी की, जिसमें 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 8,500 खिलाड़ियों/अधिकारियों ने भाग लिया, इन खेलों में 137 पदक जीतकर हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने 41 स्वर्ण पदक समेत 128 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • राष्ट्रमंडल खेल-2022 में हरियाणा के 42 खिलाड़ी 210 खिलाड़ियों वाले भारतीय दल का हिस्सा थे। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते, जबकि अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। इनका भारत द्वारा जीते गए कुल 61 पदकों में से 32.78 प्रतिशत का योगदान है।
  • जिन महिलाओं की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में सत्यापित आंकड़ों के आधार पर 5 लाख रुपए से कम है, उनको 3 लाख रुपए तक का ऋण और 3 वर्ष तक ब्याज में 7 प्रतिशत की छूट दी जाती है।
  • सरकार प्रभावी ढंग से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) लागू कर रही है। पहले बच्चे के साथ-साथ दूसरे बच्चे के लिए भी इस योजना का लाभ देने जा रही है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात 833 था, जो अब दिसंबर, 2022 में सुधरकर 917 हुआ।
  • सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पहल के समर्थन में छात्राओं को उनके निवास स्थान से शिक्षण संस्थानों तक राज्य में 150 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। पूरे राज्य में छात्राओं के लिए समर्पित लगभग 250 बसें चलाई जा रही हैं।
  • हम सभी पंचायती राज संस्थाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को बिजली की खपत पर पंचायत कर और स्टाम्प शुल्क पर अधिभार जैसे कराधान के विभिन्न अधिकार देकर उनके अपने संसाधनों और राजस्व को बढ़ाने की योजना बनाई।
  • पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तरों पर 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, इसी प्रकार पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग (ए) के व्यक्तियों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया।
  • सरकार द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल की एक अनूठी पहल की गई, अब तक पोर्टल पर 15,553 मांगें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 7,693 मांगों की जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु सिफारिश की जा चुकी है।
    सरकार ने सभी शहरी स्थानीय निकायों की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियों को बढ़ाया।
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगरपालिका की दुकानों/ मकानों, जो 20 वर्ष से लीज/किराये पर थी, उन्हें बेचने की नीति बनाई है। अब तक इस पोर्टल पर 9,766 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2,126 आवेदन स्वीकृत हुए।
  • सरकार द्वारा नगर दर्शन पोर्टल शुरू किया गया है और इसे हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEWP) के साथ एकीकृत किया गया।
  • अमृत 1.0 के तहत 1.7 लाख पानी के कनेक्शन और 1.7 लाख सीवर कनेक्शन दिए गए, इसके अलावा, 1,755 किलोमीटर पानी की पाइपलाइन, 1,623 किलोमीटर सीवरलाइन और 158 किलोमीटर वर्षा के पानी की निकासी की पाइपलाइन बिछाई गई और 20 सीवेज उपचार संयंत्र स्थापित किए गए।
  • पुराने कचरे के जैव उपचार के लिए 238 करोड़ रुपए की परियोजनाएं आवंटित की गई। इसके परिणामस्वरूप अब तक कुल 105 एकड़ भूमि का सुधार किया गया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Budget Session 2023 : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Results 2024 : शुरुआती रूझानों में दुष्यंत चौटाला सोच में डूबे, आगे की गिनती पर उम्मीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर…

27 mins ago

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले- PM Modi को जलेबी भेजेंगे

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले-…

28 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : परिणाम से पहले Hooda ने ये दिया बड़ा बयान

बोले- हुड्‌डा न न टायर्ड और न रिटायर्ड, सीएम पद को लेकर हाईकमान ही करेगा…

48 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए…’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी का बड़ा दावा

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए...’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी…

1 hour ago

Kumari Selja: ‘ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब…’,चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…

2 hours ago