Great khali joins BJP पहलवान ग्रेट खली ने थामा कमल

Great khali joins BJP

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Great khali joins BJP इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव को लेकर हर वर्ग में हलचल है। हर रोज कई नामी हस्तियां राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो रही हैं। गुरुवार को भी न केवल भारत बल्कि विश्व की एक बड़ी खेल हस्ती दलीप सिंह राणा (Great khali) ने भाजपा में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी। पिछले काफी समय से खली के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे। ऐेसे में उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में हुए एक विशेष कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आप में जाने के लगे थे कयास

ज्ञात रहे कि पिछले दिनों खली ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। उस समय राजनीतिक पंडितों ने यह कयास लगाए थे कि दलीप सिंह राणा आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका। अब राणा ने भाजपा में शामिल होकर सभी तरह के कयासों पर विराम लगा दिया है।

ये होगा फायदा

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि दलीप सिंह राणा ने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने में थोड़ी देरी कर दी है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी दलीप सिंह राणा की पंजाब में अच्छी पैठ है। यदि वे कुछ माह पहले भाजपा में आ जाते तो हो सकता है कि उन्हें पंजाब से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका भाजपा देती। लेकिन अब वहां चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे हैं जिस कारण यह अब नहीं हो सकता। उधर हिमाचल में विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय है। इसलिए राणा को फिलहाल चुनाव लड़ने के लिए इंतजार करना होगा।

Also Read: Dera Mukhi Ram Rahim फरलो पर, मगर गुमसुम

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत जिला के थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर…

3 mins ago

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

2 hours ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

3 hours ago