प्रदेश की बड़ी खबरें

BJP Candidate Manish Grover : ग्रोवर ने कहा, यह मेरा चुनाव नहीं, हर रोहतकवासी का चुनाव

  • भाजपा के दिग्गज नेता, रोहतक विधानसभा से प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवर के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब
  • हजारों की ताकत में बुजुर्ग, नारी शक्ति और युवाओं ने पहुंचकर ग्रोवर को आशीर्वाद दिया
  • ग्रोवर ने रोहतक विधानसभा से सात बार विधायक रहे शेर ए हरियाणा डॉक्टर मंगल सेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
  • पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन सभा में पहुंचकर एकजुटता का परिचय दिया और कहा, हम सभी भाजपा के सच्चे सिपाही, मिलकर कमल खिलाएंगे

दीपक खन्ना, India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Manish Grover : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और रोहतक विधानसभा से प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवर ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आयोजित सभा में हजारों की तादाद में रोहतक विधानसभा के बुजुर्ग, नारी शक्ति और युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नामांकन से पहले ग्रोवर ने रोहतक विधानसभा से सात बार विधायक रहे, पूर्व उपमुख्यमंत्री शेर ए हरियाणा डॉक्टर मंगल सेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

BJP Candidate Manish Grover : नामांकन में ही रहे शामिल

नामांकन में बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बालकनाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष और रोहतक विधानसभा प्रभारी सतीश नांदल, कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष राजीव भांकर, पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रदीप जैन, मदन गोयल, डॉ आदित्य बत्रा, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, कंवल सिंह सैनी, राजकुमार शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल, पूर्व पार्षद सुरेश किराड, पूर्व पार्षद नोरातामल भटनागर, पूर्व ओएसडी अमरजीत सोलंकी,  हिमांशु ग्रोवर, पवन आहूजा, राजेश सहगल, शमशेर खरक, मनोज मक्कड़, सुमिता भाटिया समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखें।

इस बार रोहतक की जनता कमल खिलाएगी

भाजपा प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका नहीं, हर रोहतक वासी का चुनाव है। 2014 में रोहतक की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो विधानसभा को अनेक सौगात देने का काम किया था। इस बार रोहतक की जनता कमल खिलाएगी और केंद्र की मोदी सरकार के साथ अपने रोहतक को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।

लोगों को तमाम मूलभूत सुविधाएं देंगे और रोहतक को एक बेहतरीन सिटी बनाने की और लगातार काम करेंगे। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 5 वर्ष में कांग्रेस के मौजूदा विधायक ना तो लोगों के बीच नजर आए और ना उन्होंने रोहतक विधानसभा में विकास का एक कार्य भी करवाया। इस बार रोहतक के लोग कमल खिलाएंगे।

बहनें बोली, ऐसा भाई सबको मिले

रोहतक विधानसभा के कोने-कोने से पहुंची महिलाओं ने कहा कि वह खुद चलकर ग्रोवर का नामांकन भरवाने आई हैं। हमें गर्व है कि ऐसे भाई पर जो कि बहन के लिए सड़क पर डट गए थे। काश, हर बहन के पास ऐसा भाई हो जो उसकी रक्षा कर सके, उसके लिए लड़ाई लड़ सके। पहले भी रक्षाबंधन पर्व पर हमेशा ग्रोवर का आशीर्वाद मिलता रहा है। हम सभी बहने भगवान से प्रार्थना करती हैं कि हमारा भाई ग्रोवर इस बार रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करे। रोहतक विधानसभा की बहने बढ़ चढ़कर उन्हें वोट करेंगी।

CM Nayab Saini In Gohana : सीएम ने हुड्डा और कांग्रेस को घेरा – जनता ने हुड्डा को सत्ता से परमानेंट किया बेदखल, जनता हुड्डा को हरियाणा की कुर्सी नहीं देगी 

BJP candidate Mahipal Dhanda ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भरा नामांकन

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago