होम / Gurmeet Ram Rahim : डेराप्रमुख की पैरोल खत्म, आज जाएंगे सुनारियां जेल

Gurmeet Ram Rahim : डेराप्रमुख की पैरोल खत्म, आज जाएंगे सुनारियां जेल

• LAST UPDATED : July 18, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: यौन शोषण और हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल पिछले 30 दिनों से उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में ही ठहरे और यहीं से उन्होंने अपने अनुयायियों को संदेश दिया। मालूम रहे कि 30 दिन की पैरोल अवधि 17 जुलाई को खत्म हो गई है। आज दोबारा फिर उन्हें रोहतक की सुनारियां जेल आना होगा जिसको लेकर जेल के चारों तरफ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

5 साल बाद डेरामुखी-हन्नी एक साथ आए नजर

वहीं बता दें कि रविवार रात 11 बजे वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुए। सार्वजनिक तौर पर देखा जाए तो यह दोनों 5 साल बाद इकट्ठे नजर आए। राम रहीम ने कहा कि लोगों की खुशी के लिए वह हनीप्रीत के साथ आया है। हनीप्रीत हमारी बेटी है, रूहानी बेटी है। राम जी हमारी बेटी को सलामत रखेंगे।

राम रहीम का दावा- O+ve से O-ve हो गया ब्लड ग्रुप

वहीं डेरामुखी ने लाइव कार्यक्रम में दावा किया कि उसका ब्लड ग्रुप पहले O+ve था। शाह सतनाम जब ज्योति जोत समाने लगे तो उनसे कहा कि मैं तो तेरे अंदर ही हूं, हम यहीं हैं और यहीं रहेंगे। इसके बाद उनका ब्लड ग्रुप O-ve हो गया। हालांकि डेरामुखी इस दावे का कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं पेश कर पाया।

जानिये कब से रोहतक सुनारियां जेल में बंद है डेरामुखी

ज्ञात रहे कि डेराप्रमुख राम रहीम 2017 से साधवी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में रोहतक की सुनारियां जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी राम रहीम को इसी वर्ष पंजाब चुनाव से पहले 7 फरवरी को 21 दिनों की फरलो मिली थी। उसके बाद उसे 17 जून, 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली। तब से वह बागपत के आश्रम में ही था। उसकी पैरोल अवधि कल यानि 17 जुलाई को खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी, शाम 6 बजे तक होगी मतदान प्रकिया

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox