होम / Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को किया तलब

Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को किया तलब

• LAST UPDATED : February 18, 2022

Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Gurmeet Ram Rahim’s Furlough Case हत्या और दुष्कर्म के मामले में सजा भुगत रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) 21 दिन की फरलो पर है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab-Haryana High Court) में सुनवाई हुई, जिसमें हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर 21 फरवरी को जवाब देने के आदेश दिए। वहीं कोर्ट ने सरकार को कहा कि वह मामले से जुड़ा रिकॉर्ड भी पेश करे। इसमें गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई फरलो का रिकॉर्ड शामिल है। जस्टिस बीएस वालिया की बैंच में केस की सुनवाई हुई। Gurmeet Ram Rahim Singh News

Read More: Ram Rahim Breaking News Today डेरामुखी को मिली 21 दिनों की फरलो

इन्होंने की थी याचिका दायर

बता दें कि पटियाला के परमजीत सिंह सहौली (Paramjit Singh Saholi) ने याचिका दायर कर आरोप लगाया कि यह राहत डेरामुखी को पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) को लेकर दी गई है, पर यह राहत चुनाव की निष्पक्षता के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। याचिका में यह भी कहा कि इतना बड़ा अपराध करने वाले दोषी को राहत किसी भी कीमत पर नहीं देनी चाहिए थी। फरलो को तुरंत ही रद कर जेल भेजा जाए।

7 फरवरी को दी गई थी फरलो

डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। उसके बाद से ही वह गुरुग्राम के नामचर्चा घर में रह रहा है। इस दौरान वह किसी से भी ज्यादा नहीं मिल रहा। वहीं नामचर्चा घर में जो भी लोग उनसे मिल रहे हैं उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसके अलावा यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। आसपास के घर के लोगों पर भी आगामी दिनों तक घर की छतों पर आने की पूर्णत: मनाही है।

Read More: Anganwadi Workers and Helpers Honorarium हरियाणा में मनोहर राज में दोगुना हुआ मानदेय

Also Read: Supreme Court decision हरियाणा में निजी नौकरियों में 75% आरक्षण पर लगी रोक रद

Connect With Us: Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox