प्रदेश की बड़ी खबरें

Women Crime in Haryana : महिलाओं के खिलाफ अपराध का हब बने गुरुग्राम और फरीदाबाद 

  • हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध के हर महीने 995 और हर रोज 30 से 35 मामले हो रहे रिपोर्ट

डॉ. रविंद्र मलिक, India News (इंडिया न्यूज़), Women Crime in Haryana, चंडीगढ़ : हरियाणा में बढ़ता क्राइम हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। हालांकि पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े विराट दावे करती है, लेकिन हालात वैसे नहीं हैं। कई मामलों में तो खुद पुलिस ही महिलाओं के खिलाफ अपराध में लिप्त होती है। हरियाणा विधानसभा में भी मामला लगातार चर्चा में रहता है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हर महीने 1000 घटनाएं घटित हो रही हैं।

इनमें छोटे-मोटे अपराध के अलावा जघन्य अपराध की वारदात भी व्यापक पैमाने पर शामिल हैं। महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़खानी और प्रताड़ना तो बेहद आम सी बात हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल महिलाओं के साथ 900 से ज्यादा रेप की घटनाएं रिपोर्ट हो चुकी हैं जो साफ दर्शाता है कि हालात गंभीर हैं। ये बताना भी अहम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में एनसीआर में आने वाले हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले सबसे ऊपर हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध की हर महीने 10946 वारदात

आधिकारिक आंकड़ों में सामने आया है कि साल 2023 हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुल 10946 घटनाएं रिकॉर्ड पर आई हैं। इस लिहाज से हर महीने 995 और हर रोज 30 से 35 मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। आंकड़ों से साफ पता चलता है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध में उनके साथ घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, यौन शोषण, मारपीट से लेकर दहेज की डिमांड, रेप और गैंगरेप जैसी गंभीर शिकायत रिपोर्ट हो रही हैं। ऐसे में जरूरत है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाई जाए।

अकेले फरीदाबाद व गुरुग्राम में 1746 मामले

जानकारी में ये भी सामने आया है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार व अपराध के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। हरियाणा का गुरुग्राम इस मामले में सबसे ऊपर है, जहां इस साल नवंबर तक 11 महीने की अवधि में 925 मामले रिपोर्ट हुए हैं। ये कुल मामलों का करीब साढ़े 8 फीसदी है और साफ पता चलता है कि महिलाएं यहां कितनी सुरक्षित हैं।

वहीं साथ लगते फरीदाबाद में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। जिले में उपरोक्त अवधि में 821 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इस लिहाज से दोनों जिलों में संयुक्त रूप से 1746 मामले रिपोर्ट हुए हैं। ये हरियाणा में रिपोर्ट हुए कुल मामलों का 16 फीसदी है। दोनों जिलों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों से साफ है कि यहां पुलिस को अतिरिक्त इंतजाम करने की जरूरत है।

इन जिलों में भी निरंतर महिलाओं के साथ अपराध के केस

प्रदेश के कई और जिले ऐसे हैं, यहां महिलाओं के साथ किसी भी तरह के अपराध की घटनाएं निरंतर रिपोर्ट हो रही हैं। करनाल में 11 महीने की अवधि में कुल 723 वारदातें रिपोर्ट हुई हैं। वहीं इसके बाद हिसार में 645 मामले महिलाओं के खिलाफ अपराध के सामने आए हैं।

वहीं ये भी बता दें कि हिसार एससी वर्ग के लोगों के खिलाफ अपराध के मामलों में प्रदेश के अन्य जिलों से कहीं आगे है और ये बेहद चिंताजनक है। इसके अलावा दिल्ली से सटे सोनीपत में भी निरंतर केस रिपोर्ट हो रहे हैं, यहां इस साल अब तक 661 और फिर साथ लगते जिले पानीपत में 624 मामले रिपोर्ट हुए हैं। वहीं ये भी बता दें कि जिन जिलों का बाहरी राज्यों से बॉर्डर लगता है, वहां अपराध की ज्यादा वारदात सामान्य की तुलना में रिपोर्ट हो रही हैं।

यमुनानगर, रोहतक, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 500 से 600 के बीच मामले

उपरोक्त के अलावा चार जिले ऐसे हैं, जिनमें हर जिले में 500 से ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। यमुनानगर में महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के अपराध के कुल 559 मामले आए हैं। साथ लगते अंबाला में 548 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। इनके अलावा कुरुक्षेत्र में 518 और रोहतक में 504 मामले रिपोर्ट हुए। वहीं बाकी जिलों में 500 से कम वारदात रिपोर्ट हुई हैं। वहीं ये भी बता दें कि प्रदेश सरकार ने क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए दो पुलिस जिले भी बना रखे हैं। इनमें हांसी व डबवाली जिला शामिल हैं।

ये बोले डीजीपी हरियाणा

प्रदेश के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में पहले की तुलना में निरंतर कमी आई है और विभाग लगातार सकारात्मक कदम उठा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और इस दिशा में हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

आपातकालीन डायल 112 सेवा के रिस्पांस समय में भी कमी आई है, किसी भी महिला से अप्रिय घटना की स्थित में कॉल करने या कोई सूचना मिलने पर पुलिस सहायता बेहद कम समय में पहुंचाई जा रही है। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तमाम कदम उठाए गए हैं। उनको वर्क प्लेस से घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं और तकनीक के माध्यम से इसको सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिले का नाम        महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले

1. अंबाला                           548
2. भिवानी                           420
3. चरखी दादरी                     169
4. डबवाली                          0
5. फरीदाबाद                       821
6. फतेहाबाद                       228
7. जीआरपी                        15
8. गुरूग्राम                         925
9. हांसी                            193
10. हिसार                        645
11. झज्जर                       419
12. जीन्द                         402
13. कैथल                         363
14. करनाल                       727
15. कुरुक्षेत्र                       518
16. महेंद्रगढ़                      284
17. मेवात/नूंह                    273
18. पलवल                       459
19. पंचकूला                      260
20. पानीपत                      627
21. रेवाड़ी                         465
22. रोहतक                       504
23. सिरसा                        461
24. सोनीपत                      661
25. यमुनानगर                   559
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

38 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

51 mins ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

59 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

1 hour ago