होम / Gyan Chand Gupta Met BL Santosh : विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट

Gyan Chand Gupta Met BL Santosh : विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट

• LAST UPDATED : July 22, 2024
  • चुनावों को लेकर व्यापक हुई चर्चा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gyan Chand Gupta Met BL Santosh : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने नई दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गत लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। भाजपा के सांगठनिक विषयों पर भी बातचीत हुई।

नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारिक कॉफी टेबल बुक ‘हरि विधान’ भेंट की

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष को हरियाणा विधानसभा में उनके कार्यकाल में शुरू किए गए नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारिक कॉफी टेबल बुक ‘हरि विधान’ भेंट की। पंचकूला में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘पंचकूला की विकास गाथा’ और ‘नौ साल हुआ कमाल’ भी भेंट कीं। इन पुस्तकों में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का विवरण है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में विपक्ष के अनेक प्रकार के दुष्प्रचार के बावजूद जनता में भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति गहरा विश्वास है। विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी सांझा की।

गुप्ता बोले- केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोग प्रभावित

मुलाकात के दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ। गुप्ता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैरिट के आधार पर नौकरियां सुनिश्चित होने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे युवाओं में मेहनत करने की प्रवृति प्रबल हुई है। यह सब समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। गुप्ता ने कहा कि कारोबारी अब हरियाणा को अपने लिए सबसे अनुकूल प्रदेश मानते हैं।

यह भी पढ़ें : Karnaveswaram Mahadev Temple Karnal : सीएम नायब सैनी ने करनाल के ऐतिहासिक कर्णवेश्वरम महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें : Haryana Mange Hisaab Yatra Rewari : अग्निपथ योजना के खिलाफ संसद में मजबूती से लड़ेंगे और इसे खत्म कराकर ही दम लेंगे : दीपेंद्र हुड्डा

यह भी पढ़ें : Minister Mahipal Dhanda Taunts Congress : कांग्रेस की ”हरियाणा मांगे हिसाब” यात्रा पर मंत्री महिपाल ढांडा ने उठाए सवाल 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox