होम / हमें हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाना होगा : मनोहर लाल

हमें हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाना होगा : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : April 9, 2023
इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़ (Happiness Index in Haryana): हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि हमें 5एस यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सुरक्षा और स्वाभिमान के सिद्धांत पर काम करते हुए भूटान देश की तरह हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाना होगा। शरीर को सदैव निरोगी व स्वस्थ रखने पर ध्यान देना होगा। इसके लिए योग, आयुर्वेद व बेहतर दिनचर्या का अनुपालन करना होगा। मुख्यमंत्री शनिवार को फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में सिविल 20 (सी-20) के एकीकृत समग्र स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (जी-20 के आधिकारिक कार्य समूहों में से एक) का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन का भी उद्घाटन किया। इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें होंगी। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से फरीदाबाद में तीन मेडिकल कॉलेज हो गए हैं, इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।  इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का भी उद्धघाटन किया।
इस ऑडिटोरियम  में लगभग 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।।सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी हमें आगे बढ़ना होगा।  एलोपैथी के साथ होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक पद्धति को भी महत्त्व देना ज़रूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण आज पूरी दुनिया में योग पद्धति को अलग पहचान मिली है।
हरियाणा सरकार ने भी आयुर्वेदिक पद्धति के महत्व को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की स्थापना की है। केंद्र सरकार के सहयोग से कुरुक्षेत्र में 250 एकड़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना भी की जा रही है। प्रदेश में 700 वेलनेस सेंटर पर काम चल रहा है। इसके अलावा एक हजार पार्क व व्यायामशाला तैयार की जा रहीं हैं।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT