प्रदेश की बड़ी खबरें

Swami Gyananand Ji Maharaj Birthday : ज्ञानानंद महाराज के साथ-साथ प्रदेश के 94558 लोगों को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री

  • श्रीमद्भगवद्गीता हमारे जीवन में परिवर्तन ला सकती है : सी.एम

  • गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर पहुंचे थे सी.एम.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वामी ज्ञानानंद को जन्मदिन की दी बधाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम स्वामी ज्ञानानंद महाराज को उनके जन्मोत्सव पर बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह भाव-विभोर करने वाला क्षण है। इस संत समागम में भक्ति रस के साथ-साथ संतों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद एक प्रकाश पुंज हैं, जो गीता के सार को जन-जन तक पहुंचाकर हम सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। गीता रूपी सूर्य के प्रकाश से अज्ञान रूपी अंधकार नष्ट करने के लिए इससे उत्तम अध्ययन कोई नहीं हो सकता।

संत महापुरुषों का जन्मोत्सव पर हमें संकल्प लेना चाहिए।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जब संत महापुरुषों का जन्मोत्सव होता है तो हमें उस दिन संकल्प लेने की जरूरत होती है, ताकि जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी ज्ञानानंद के जन्मोत्सव के साथ-साथ हरियाणा की 2 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में से 15 मई को 94,558 लोगों का भी जन्मदिन है। उन्हें भी जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर वर्ग के लिए गीता सार की पुस्तक लिखी है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए, किसान के लिए, सैनिक के लिए, माता-पिता के लिए, पुत्र के लिए और राजनेताओं के लिए भी गीता सार पर पुस्तक लिखी है। सभी इसका अनुसरण कर जीवन को धन्य बना सकते हैं।

जेल के बंदियों तक गीता का संदेश पहुंचा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज समाज की कुरीतियों, सामाजिक समस्याओं पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। जेल के बंदियों तक गीता का संदेश पहुंचा रहे हैं। इसके साथ-साथ गौ माता की सेवा के लिए गौशालाएं चलाई जा रही हैं। गरीबों का निशुल्क पोलियो आप्रेशन, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा के काम किए जा रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिससे विदेशों में भी गीता का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

गीता मनीषी ने श्रद्धालुओं को दिलवाया नशा मुक्ति का संकल्प

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने राधा जागरण में उमड़े श्रद्धालुओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष इच्छा व्यक्त की कि प्रांत में एक बार नशा मुक्ति सप्ताह मनाया जाए। इस नशा मुक्ति सप्ताह में सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं व समाज का हर वर्ग सहयोग करे।

यह भी पढ़ें : Ottu Lake : पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी ओटू झील : मुख्यमंत्री

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर स्वामी गुरुशरणानंद, साध्वी ऋतम्भरा, पीयूष मुनी, सुक्खा सिंह, प्रेम मूर्ति, जोगा सिंह, बाबा निहाल गिरी, वंशी पुरी, आत्मानंद पुरी, दिव्यानंद, कृष्णनंद, चरणदास, आत्मानंद, भूपेंद्र सिंह्र, ज्ञानेश्वर्र, महेश मुनी, सतपाल, हरिपरिव्राजक, माण्डी वाले बाबा, सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंदर कल्याण, मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय भठला, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला उपायुक्त अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन, निगम कमिश्नर अभिषेक मीणा व अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Karnataka Govt Formation Live Updates : खरगे के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक, आलाकमान पर टिकी निगाहें

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result: ‘हमारी जीत निश्चित थी क्योंकि किसान…’, कांग्रेस की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने हरियाणा…

19 mins ago

Haryana Weather: हरियाणा में बदल रहा मौसम, बारिश को लेकर आया नया अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में निरंतर बदलाव देखने को…

37 mins ago

Haryana Election Result: ‘हार का संस्कार जलाकर या दबाकर…’, कांग्रेस नेताओं के बयान पर भड़के अनल विज

हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसर बार जीत दर्ज की है जिसके बाद देशभर में…

45 mins ago

Rahul Gandhi: कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, अब EVM पर पार्टी साधेगी चुप्पी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस…

1 hour ago

Haryana Goverment: हरियाणा को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, चुनाव जीतते ही विकास के लिए जारी किये 1,947 करोड़

: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की जीत के बाद हरियाणा में ख़ुशी का…

1 hour ago