Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

इंडिया न्यूज, Haryana News (Har Ghar Tiranga Campaign) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर पूरे भारत में 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) के तहत हरियाणा तीन रंगों में रंगा नजर आएगा। इसे जन अभियान बनाने के उद्देश्य से नागरिकों द्वारा स्वेच्छा से झंडा खरीदकर राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस कड़ी में आज मुख्य सचिव संजीव कौशल (Sanjeev kaushal) ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में झंडा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र से सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग 27 रुपए में झंडा खरीद सकेंगे और अपने घरों पर तिरंगा लहराकर इस राष्ट्रीय पर्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगे।

संजीव कौशल ने स्वयं पैसे देकर खरीदा झंडा

सर्वप्रथम मुख्य सचिव संजीव कौशल ने स्वयं पैसे देकर झंडा खरीदने की शुरुआत की। उनके साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने भी पैसे देकर झंडा खरीदा।

इस मौके पर कौशल ने कहा कि हरियाणा में लगभग 60 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। हरियाणा निश्चित रूप से देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जिसके हर घर, हर सरकारी कार्यालय, निजी भवनों स्कूलों और व्यवसायिक संस्थानों पर झंडा फहराया जाएगा।

हर घर तिरंगा एक अनूठा अभियान

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने की परिकल्पना के साथ शुरू किया गया हर घर तिरंगा एक अनूठा अभियान है, इसलिए हरियाणा को इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत किसी भी प्रकार से सरकारी पैसे का उपयोग नहीं किया जाएगा। लोगों को स्वेच्छा से तिरंगा खरीदकर अपने घरों पर फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा

कौशल ने कहा कि नागरिकों के लिए झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा दान के माध्यम से और औद्योगिक संस्थानों द्वारा सीएसआर के माध्यम से भी झंडे लिए जा रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते अनाज की दुकानों, पोस्ट आफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

तिरंगा हर भारतीय का गर्व : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान है। इसलिए सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान के दौरान सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें।

पीके दास ने नए सचिवालय में झंडा बिक्री केंद्र का किया उद्घाटन

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त पीके दास (PK Das) ने भी नए सचिवालय, चंडीगढ़ में झंडा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत उन्होंने खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और स्वयं झंडा खरीदकर इस अभियान में अपना योगदान सुनिश्चित किया।

उन्होंने आजादी के 75वें वर्ष में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत इस अनूठे अभियान में भाग लेने और दूसरों को भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

उन्होंने गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा प्रत्येक नागरिक के लिए विशेष महत्व रखता है, इसलिए अधिकतम भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक इस अभियान में ‘राष्ट्र सबसे पहले’ मंत्र के साथ अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

तिरंगा भारत की आन-बान-शान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। इसलिए संयुक्त प्रयासों से हमें इस अभियान को सफल बनाना है और नागरिकों में देशप्रेम की भावना का संचार करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है और लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमांशकर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, हैफेड के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खंगवाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) योगेश कुमार, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : India Coronavirus Update : आज कोविड-19 के 16,167 नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

15 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

60 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

2 hours ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

3 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago