SGPC : हरजिंदर सिंह धामी एसजीपीसी के नए अध्यक्ष बने

इंडिया न्यूज, Punjab News (SGPC) : एसजीपीसी के नए अध्यक्ष अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी (Harjinder Singh Dhami) को चुन लिया गया है। बता दें कि धामी ने बीबी जागीर कौर (Bibi Jagir Kaur) को 62 मतों से पराजित किया। धामी को 104 वोट और बीबी जागीर कौर को 42 वोट मिले हैं। मालूम रहे कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आम अधिवेशन बुधवार को दोपहर भाई तेजा सिंह सुंदरी हाल में हुआ। अधिवेशन के शुभारंभ से पहले अरदास की गई।

सदन में हैं 191 सदस्य

आपको यह भी जानकारी दे दें कि सदन में 191 सदस्य हैं। इनमें 185 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार है। 5 सदस्य पांचों तख्तों के जत्थेदार व एक सदस्य श्री हरिमंदिर साहब के मुख्य ग्रंथी है। इन 6 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार नहीं है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में 120 हलके हैं।

पंजाब में 109, हरियाणा में 9, चंडीगढ़ व हिमाचल में एक-एक हलका आता है, इन्हीं हलकों में 20 जनरल व एससी व 30 महिलाओं का भी चुनाव होता है। सदन में 170 सदस्य चुनकर आते हैं, जबकि 15 सदस्यों को नामजद किया जाता है। सदन के 185 सदस्यों में से 26 सदस्यो की मौत हो चुकी हैं जबकि 2 सदस्य सदन से इस्तीफा दे चुके हैं।

46 सदस्यों ने किया मतदान

कमेटी के आज हुए चुनाव में बाकी बचे 157 सदस्यों में से 146 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गत वर्ष कमेटी के चुनाव में 141 सदस्यों ने मतदान किया था। इस बार 5 सदस्यों ने अधिक मतदान किया। कमेटी के सदस्यों का चुनाव वर्ष 2011 में हुआ था। उसके बाद 11 वर्षों से एसजीपीसी सदस्यों का चुनाव नहीं हुआ। कमेटी के सबसे अधिक 27 बार स्वर्गीय जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा अध्यक्ष रहे।

ये भी पढ़ें : HSGPC : अभी कोई प्रधान नहीं, नई कमेटी का किया जाएगा गठन : झींडा

ये भी पढ़ें : HSGPC : हरियाणा के गुरुद्वारों की व्यवस्था अभी एडहॉक कमेटी देखेगी : सीएम

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

4 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

4 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

5 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

5 hours ago