होम / Harvinder Kalyan : एआईपीओसी की स्थायी समिति के सदस्य बने हरविन्दर कल्याण

Harvinder Kalyan : एआईपीओसी की स्थायी समिति के सदस्य बने हरविन्दर कल्याण

BY: • LAST UPDATED : January 18, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Anti Human Trafficking Unit : हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण को अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) की स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। देशभर के पीठासीन अधिकारियों की यह सर्वोच्च संस्था है।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला इसके पदेन अध्यक्ष और राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश उपाध्यक्ष हैं। लोक सभा का एक उपाध्यक्ष भी इस समिति के पदेन उपाध्यक्ष होते हैं। इनके अलावा देश भर के विधान मंडलों से 7 अध्यक्षों को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया जाता है। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह इस समिति के सचिव हैं।

Harvinder Kalyan : अरुण कुमार के पद त्यागने के बाद खाली हुआ था स्थान

हाल ही में सिक्किम विधान सभा के अध्यक्ष अरुण कुमार द्वारा अपना पद त्यागने के कारण खाली हुए स्थान पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण को सदस्य मनोनीत किया है। उनका मनोनयन 17 जनवरी, 2024 से हुआ है। इस संबंध में लोक सभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का जताया आभार

गौरतलब है कि कल्याण 25 अक्तूबर 2024 में पहली बार विधान सभा अध्यक्ष बने हैं और मात्र तीन माह में संस्था की स्थायी समिति का सदस्य बनना उनके लिए गर्व की बात है। कल्याण ने इसके लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर उनसे जो भी अपेक्षाएं होंगी, वे उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि स्थायी समिति के नियमों के अनुसार 7 पीठासीन अधिकारी इसके सदस्य होते हैं। इनमें बड़े राज्यों के विधानमंडलों से 5 और 100 से कम सदस्यों वाले छोटे राज्यों के विधानमंडलों से 2 पीठासीन अधिकारी होते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT