होम / सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ‘हरियाणा 112’ के 59 पुलिस और अन्य कर्मचारी सम्मानित Haryana-112 Project Employees Honored

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ‘हरियाणा 112’ के 59 पुलिस और अन्य कर्मचारी सम्मानित Haryana-112 Project Employees Honored

• LAST UPDATED : April 14, 2022

Haryana-112 Project Employees Honored

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana-112 Project Employees Honored हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार एवं आईटी, डॉ. एएस चावला (Dr. AS Chawla) ने राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा 112 परियोजना के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 59 पुलिस व अन्य कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 112 की समस्त टीम को बधाई देते हुए डॉ. चावला ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम में सुधार करते हुए संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बहुत ही पेशेवर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

सम्मान निश्चित रूप से गर्व का क्षण

यह सम्मान निश्चित रूप से गर्व का क्षण है और पूरी टीम को सेवाओं में और अधिक सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दिसंबर 2021 के लिए, सर्वश्रेष्ठ संचार अधिकारी (CO) का पुरस्कार अलका और रुचि को प्रदान किया गया, जबकि चेस्ठा को सर्वश्रेष्ठ पर्यवेक्षी संचार अधिकारी (एससीओ) के सम्मान से सम्मानित किया गया। बेस्ट डिस्पैच आॅफिसर का पुरस्कार हेड कांस्टेबल बलदेव को मिला। इसी तरह, अंबाला की ईआरवी नंबर 104, सोनीपत की 658 और करनाल की 410 को सर्वश्रेष्ठ ईआरवी वाहन की श्रेणी में सम्मानित किया गया। जहां भावना और मोनू ने जनवरी 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ सीओ का पुरस्कार जीता, वहीं सुलेखा को सर्वश्रेष्ठ एससीओ, एचसी बलजिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ डीओ की श्रेणी में पुरस्कार मिला।

नीतू वर्मा को मिला सर्वश्रेष्ठ सीओ का पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ ईआरवी वाहन का पुरस्कार फरीदाबाद की ईआरवी नंबर 203 और 196 तथा हिसार की 314 को मिला। फरवरी 2022 के लिए, सर्वश्रेष्ठ सीओ का पुरस्कार नीतू वर्मा और दिव्या को मिला, जबकि मनीषा को सर्वश्रेष्ठ एससीओ के रूप में चुना गया व एचसी बलजिंदर सिंह को सर्वश्रेष्ठ डीओ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ ईआरवी वाहन का पुरस्कार हिसार की ईआरवी नंबर 325, रोहतक की 596 और दादरी के 156 नंबर को मिला। जहां सरिता और काजल ने मार्च 2022 के महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ सीओ पुरस्कार अपने नाम किया वहीं दीपिका को सर्वश्रेष्ठ एससीओ पुरस्कार प्रदान किया गया।

जगदेव सिंह को सर्वश्रेष्ठ डीओ पुरस्कार

एचसी जगदेव सिंह को सर्वश्रेष्ठ डीओ (DO) पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि करनाल की ईआरवी नंबर 410, फरीदाबाद की 163 और कैथल की 387 नंबर को सर्वश्रेष्ठ ईआरवी वाहन की श्रेणी में चुना गया। अमित कुमार, जरनैल सिंह, विक्रम कुमार और कपिल को सर्वश्रेष्ठ डिस्पैच आफिसर (फायर) की श्रेणी में सम्मानित किया गया, जबकि प्रशांत नागर, परमिला देवी और अनीता कुमारी की सेवाओं को सर्वश्रेष्ठ डीओ (स्वास्थ्य) के रूप में मान्यता दी गई।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox