इंडिया न्यूज, Haryana News: दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार नित नए फैसले ले रही है, जिसकी गूंज न केवल दिल्ली और पंजाब तक सीमित है, बल्कि पूरे देश में है। पंजाब में जहां भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर मान सरकार बसने नहीं देगी। पंजाब में आप की सरकार के बाद पार्टी की अब हिमाचल, हरियाणा और अन्य राज्यों में खुद को मजबूत करने पर है।
इसी कड़ी में अब पार्टी ने हरियाणा के निकाय चुनाव में उतरने का फैसला किया है। पार्टी ने साफ कर दिया कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। जिसको लेकर इसके अलावा पार्टी निकाय और चुनाव राज्यसभा चुनाव से पहले 29 मई को कुरुक्षेत्र में एक राज्यस्तरीय रैली का आयोजन कर रही है।
प्रेस वार्ता को चंडीगढ़ में संबोधित करते हुए पार्टी के हरियाणा प्रभारी और राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी भाजपा और जजपा सरकार की गलत नीतियों और प्रदेश में जारी लूट खसोट के मुद्दे को जनता के बीच लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि आपने भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर आवाज उठाई है, चाहे दिल्ली रहा हो या पंजाब, पार्टी के जिस मिनिस्टर का नाम भ्रष्टाचार में है, उसको तुरंत प्रभाव से बाहर का रास्ता कैबिनेट से दिखा दिया गया। इस मौके पर 2 महीने पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपनी बात रखते हुए लोगों को रैली में आने का निमंत्रण दिया।
इसके अलावा कुछ दिन पहले ही पार्टी ज्वाइन करने वाली चित्रा सरवारा भी मौके पर मौजूद रही। इस मौके पर हरियाणवी कलाकार में पार्टी में कुछ दिन पहले शामिल हुए केडी सिंह द्वारा गाया हुआ गाना भी लॉन्च किया गया, जिसमें आप सरकार की कार्यशैली को प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़ें: इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सजा आज
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…