होम / Haryana Assembly Election 2024 : प्रदेश की 10 वीआईपी सीटों पर सभी की नजरें टिकीं, जानें कौनसी हैं वे सीटें

Haryana Assembly Election 2024 : प्रदेश की 10 वीआईपी सीटों पर सभी की नजरें टिकीं, जानें कौनसी हैं वे सीटें

• LAST UPDATED : October 5, 2024
  • सभी होट सीट पर आज फैसल करेगी जनता

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट और जजपा के दुष्यंत सिंह चौटाला सहित अनेक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज जनता के हाथ में है।

वहीं आज प्रदेश की 10 VIP सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं जिन पर बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। लाडवा से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा चुनाव लड़ रहे हैं। इन बड़े चेहरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा, विनेश फोगाट, दुष्यंत चौटाला, राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव एवं अनिज विज आदि हैं।

नायब सिंह सैनी : भाजपा ने 12 मार्च, 2024 को मनोहर लाल को बदलकर कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम घोषित किया था। इसके उपरांत ही सैनी ने करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़कर विजयी परचम फहराया था। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नायब सैनी को कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से टिकट दिया।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा : हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से मैदान में हैं। चुनावी मै मैदान में उनकी टक्करी आज जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्‌डा से है।

अंबाला कैंट से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनावी मैदान में : अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनाव में डटे हैं। उनके सामने कांग्रेस के परविंदर सिंह परी और निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा हैं जिनके बीच कड़ी टक्कर है।

दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह की टक्कर : जींद उचाना कलां विधानसभा सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हैं। इन दोनों की मैदान में कड़ी टक्कर है।

Dushyant Chautala (1)

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  परिवार समेत वोट का निशान दिखाते हुए।

सावित्री जिंदल : हिसार में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल को भाजपा से टिकट न मिलने के कारण काफी हताशा मिली लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने की जरूर ठानी और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। मालूम रहे कि वे जिंदल ग्रुप के चेयरमैन रहे स्व. ओपी जिंदल की पत्नी हैं। भाजपा ने यहां उनकी टक्कर में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया हुआ है वहीं कांग्रेस से रामनिवास राड़ा प्रत्याशी हैं।

गोपाल कांडा भी परिचय के मोहताज नहीं : हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के सुप्रीमो गोपाल कांडा भी किसी परिचय से मोहताज नहीं हैं। वे सिरसा सीट से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां उनके सामने इस सीट पर 5 बार विधायक रहे स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया को उम्मीदवार घोषित किया हुआ है। इन दोनों में आज कांटे की टक्कर है।

विनेश फोगाट चुनाव : पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक-2024 में डिसक्वालिफाई होने के बाद पहलवानी को अलविदा बोल दिया था। इसके बाद वे भाजपा से काफी हताश रही और राज्य में विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया।

भव्य बिश्नोई : हिसार आदमपुर विधानसभा सीट पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई भी चुनाव लड़ रहा है। जी हां, वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि वर्ष 1967 से भजनलाल परिवार ही यह सीट जीतता आ रहा है। यहां उनकी टक्कर में कांग्रेस से पूर्व IAS अधिकारी चंद्रप्रकाश हैं।

राव इंद्रजीत की पुत्री आरती राव : वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव की बात करें तो वह महेंद्रगढ़ की अटेली विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने यहां पूर्व विधायक सीताराम यादव का टिकट काटकर आरती का पॉलिटिकल डेब्यू कराया।

श्रुति चौधरी- अनिरुद्ध चौधरी यहां से मैदान में

उधर भिवानी तोशाम विधानसभा सीट पर बीजेपी की श्रुति चौधरी चुनाव लड़ रही हैं। वह पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की पोती हैं। कांग्रेस ने यहां बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया है। इस सीट पर चचेरे भाई-बहन आमने-सामने होने की वजह से मुकाबला रोचक बना हुआ है।

Haryana VidhanSabha Elections 2024 Live Updates : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला परिवार समेत पहुंचे मतदान केंद्र, यहां जानें पल-पल की अपडेट

CM Saini: “हरियाणा के लोगों का मूड साफ है…”, सीएम नायब सिंह सैनी की मतदान के बाद पहली हुंकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox