होम / Haryana Assembly Elections: टिकट नहीं मिला तो नाराज पूर्व मंत्री ने CM से नहीं मिलाया हाथ, नमस्ते कर आगे बढ़ गए

Haryana Assembly Elections: टिकट नहीं मिला तो नाराज पूर्व मंत्री ने CM से नहीं मिलाया हाथ, नमस्ते कर आगे बढ़ गए

BY: • LAST UPDATED : September 6, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज ने पार्टी द्वारा टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नहीं मिलाया हाथ

इसके बाद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने कंबोज को मनाने के लिए उनके गांव का दौरा किया। लेकिन इस प्रयास में उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंबोज ने टिकट न मिलने के कारण अपनी नाराजगी व्यक्त की और दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें सही तरीके से समझाया नहीं।

Haryana Election 2024: बीजेपी में हुए बगावत से सहमी कांग्रेस, होल्ड पर लिस्ट, तय नामों में हो सकते हैं बदलाव

कंबोज का आरोप है कि पार्टी ने 2019 में टिकट काटने के बावजूद 2024 में गद्दारों को टिकट दिया, जो उनके मुताबिक एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ओबीसी समाज को सम्मान दिया है, लेकिन प्रदेश स्तर पर ओबीसी का सम्मान नहीं है। कंबोज ने यह भी कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता, तो वह दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करते। अब वे बीजेपी को हराने का संकल्प ले चुके हैं।

सूची जारी होने के बाद हुआ बवाल

बीजेपी ने हाल ही में 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसके बाद कई नेता टिकट कटने से नाराज हो गए हैं। इस नाराजगी के चलते कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऊर्जा और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। इन घटनाक्रमों से यह स्पष्ट है कि हरियाणा में चुनावी स्थिति काफी उतार-चढ़ाव भरी हो सकती है।

Haryana Assembly Election: माता- पिता के बाद अब बच्चों को मिलेगा लीडर का मौका, BJP ने ‘अपनों’ को दिए कितने टिकट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT