प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Assembly Elections: भाजपा को बड़ा झटका, BJP ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उठाएंगे ये बड़ा कदम, क्या होंगे कांग्रेस में शामिल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के बागी नेता कर्ण देव कंबोज आज दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगे। कंबोज, जो भाजपा में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्होंने पार्टी से टिकट कटने के कारण नाराज होकर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। वे आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

क्यों है प्रदेश अध्यक्ष नाराज

कर्ण देव कंबोज की भाजपा में नाराजगी की वजह यह है कि पार्टी ने उन्हें इंद्री और रादौर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से टिकट नहीं दिया। कंबोज 2014 में इंद्री विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और उनके पास ओबीसी वर्ग में एक मजबूत राजनीतिक पकड़ है। भाजपा ने इंद्री से मौजूदा विधायक रामकुमार कश्यप और रादौर से श्याम सिंह राणा को टिकट दिया है, जिससे कंबोज के समर्थकों में असंतोष फैल गया।

Haryana Election 2024: पहले बीजेपी और कांग्रेस के साथ किया खेला, फिर किया नामांकन दाखिल, जानिए कौन हैं वो तीन बगावती नेता ?

BJP पर लगाए आरोप

भाजपा में टिकट कटने के बाद, कंबोज ने पार्टी के भीतर गद्दारों को तरजीह दिए जाने और वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि पार्टी अब पूर्व की भाजपा नहीं रही, जिसमें गद्दारों को महत्व दिया जाता है और मेहनती कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है। कंबोज ने भाजपा में कई वर्षों तक ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में काम किया और 150 सामाजिक टोलियों का गठन किया, लेकिन उनकी मेहनत को पार्टी ने नजरअंदाज किया।

CM सैनी से नहीं मिलाया हाथ

कंबोज की नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलकर हाथ तक नहीं मिलाया, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। अब कंबोज का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर इंद्री और रादौर विधानसभा चुनावों में जहां कंबोज की राजनीतिक पकड़ महत्वपूर्ण मानी जाती है। कांग्रेस में उनकी भूमिका क्या होगी, यह भविष्य में देखने वाली बात होगी।

एक्टर पति जेल में, बाहर पत्नी कर रही जमकर मौज!

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago