HTML tutorial
होम / Haryana Assembly Elections : दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लगा गए चुनाव

Haryana Assembly Elections : दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लगा गए चुनाव

• LAST UPDATED : October 17, 2024
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : अबकी बार का विधानसभा चुनाव हरियाणा के कई दिग्गज और उम्रदराज नेताओं के लिए किसी दुस्वप्न से कम साबित नहीं हुआ। न केवल उनको हार का सामना करना पड़ा, बल्कि अगले 5 साल तक उनके सामने अब सक्रिय राजनीति से दूर होकर घर बैठने की नौबत आ गई है। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा झटका कांग्रेसी दिग्गज और नेता प्रतिपक्ष रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र को लगा। इनके अलावा प्रदेश के कई राजनीतिक परिवारों के लिए भी यह चुनाव बड़े सदमे के रूप में सामने आया।

Haryana Assembly Elections : रणजीत चौटाला घर बैठने को हुए मजबूर

भाजपा सरकार में बगैर विधायक बने अंतिम समय तक मंत्री रहे 79 वर्षीय रणजीत चौटाला भी अपनी छवि का करिश्मा नहीं दिखा पाए। निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले रणजीत सिंह को भी जनता ने नकार दिया। रणजीत चौटाला को भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हिसार सीट से टिकट दिया था, लेकिन वो इस चुनाव में भी हार गए थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट न मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रणजीत सिंह चौटाला के सक्रिय राजनीति में बने रहने की संभावना बेहद कम है।

Haryana Oath Ceremony: कुछ ही देर में होगा हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण, जानिए किसे मिल सकता है मंत्रिमंडल में पद ?

ओपी धनखड़ के राजनीतिक भविष्य पर सवाल

हरियाणा भाजपा के बड़े चेहरे ओमप्रकाश धनखड़ को भी लगातार दूसरी बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और एक तरह से अब उनकी राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है, क्योंकि आने वाले समय में 2029 तक न तो लोकसभा चुनाव और न ही विधानसभा चुनाव हैं। हालांकि फिलहाल वह संगठन में हैं और उनको कोई अन्य पद देकर एडजस्ट किया जा सकता है।

अबकी बार कांग्रेस के कुलदीप वत्स ने 67555 वोट लेकर ओमप्रकाश धनखड़ को 16503 वोटों से हराया। ओमप्रकाश धनखड़ को 51052 वोट मिले हैं। इससे पहले बादली विधानसभा पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप से वो 11245 वोटों से हार गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले उनसे प्रदेश अध्यक्ष का पद भी ले लिया गया था और एक तरह से पार्टी में वह हाशिए पर चल रहे थे।

Bhupendra Hooda Congress: कांग्रेस की हार के बाद हुड्डा का ‘शक्ति प्रदर्शन’, एंटी हुड्डा विधायकों के न शामिल होने से बढ़ी सियासी हलचल

क्या हुड्डा का राजनीतिक करियर खत्म

अबकी बार हरियाणा में कांग्रेस ने पूरा चुनाव भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लड़ा था। 72 सीट उनके कहने पर दी गई, लेकिन बावजूद उसके कांग्रेस को हार का दंश झेलना पड़ा। यह उनके बेटे व सांसद दीपेंद्र और समर्थक नेताओं के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

करारी हार के बाद पार्टी हाईकमान उनसे नाराज बताई जा रही है और पिछले दिनों समीक्षा बैठक में जब उनको बुलाया गया तो वह नहीं गए। इसके भी कई मायने लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकार सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा जोकि 76 साल के हो चुके हैं की राजनीतिक पारी करीब करीब खत्म हो चुकी है। उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी राजनीतिक तौर पर आने वाला समय कठिनाई भरा बताया जा रहा है।

क्या कैप्टन अभिमन्यु का राजनीतिक करियर भी खत्म?

भाजपा की पहली सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद दूसरे सबसे बड़े हैवीवेट मिनिस्टर रहे कैप्टन अभिमन्यु को लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और एक तरह से अब उनके राजनीतिक करियर को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले भी वह पार्टी में एक तरह से हाशिए पर चल रहे थे और हिसार लोकसभा सीट से उनका टिकट नहीं मिलने के बाद भी लगातार सवाल उठे थे कि क्या पार्टी ने उनको दरकिनार कर दिया है। चूंकि अब वह लगातार दूसरा विधानसभा चुनाव भी हार चुके हैं तो उनको अपने राजनीतिक भविष्य पर गहन चिंतन और मंथन की जरूरत बताई जा रही है।

Haryana CM Oath Ceremony : सीएम योगी आदित्य नाथ नवनिर्वाचित सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिकरत

बृजेंद्र सिंह हारे, अब आगे क्या

आपको यह भी बता दें कि उचाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह बहुत ही करीबी मुकाबले में बीजेपी के प्रत्याशी से हार गए। बृजेंद्र सिंह चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वो हिसार सीट से भाजपा सांसद भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी करने वाले चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह भी चुनाव हार गए।

हरियाणा में सबसे कम अंतर यानि महज 32 वोट से चुनाव हारने वाले बृजेंद्र सिंह के राजनीतिक भविष्य पर भी एक तरह से सवालिया निशान लग गया है। अब उनके सामने ज्यादा विकल्प नहीं बचे। उनके पिता लगातार इस जुगत में थे कि सक्रिय  राजनीति से संन्यास लेने से पहले वह बेटे को प्रदेश की राजनीति में स्थापित कर दें लेकिन ऐसा फिलहाल तक नहीं हो पाया।

Haryana CM Oath Ceremony : सीएम योगी आदित्य नाथ नवनिर्वाचित सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में करेंगे शिरकत

उदयभान, अभय दुष्यंत भी हारे, घर बैठने की नौबत आई

होडल सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान को भी करारी हार का सामना करना पड़ा। उदय भान को सिर्फ 2595 वोटों से हार मिली। देवीलाल के पोते और ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला भी इस बार ऐलनाबाद से चुनाव हार गए। अभय चौटाला को कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने हराया है। अभय सिंह चौटाला 15000 वोटों से चुनाव हारे हैं। अभय चौटाला को 62,865 वोट मिले थे। वहीं जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तो इस चुनाव में जमानत भी हो जब्त गई।

पहले कुलदीप को टिकट नहीं मिली, अब बेटे के चुनाव हारने से राजनीतिक भविष्य दांव पर

हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब भजनलाल परिवार को आदमपुर विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा। पहले कुलदीप बिश्नोई को हिसार लोकसभा से भाजपा ने टिकट नहीं दी तो अब उनका बेटा आदमपुर से विधानसभा चुनाव हार गया। आदमपुर से बेटे की हार से कुलदीप इतने व्यथित हुए कि वह सार्वजनिक मंच पर रोने लगे। अब माना जा रहा है कि वह राज्यसभा सीट के लिए जमकर लॉबिंग कर रहे हैं जोकि उनके लिए इतना आसान नहीं है।

Haryana New CM : प्रदेश में फिर नायब सरकार, सीएम पद की संभालेंगे कमान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox