होम / Haryana Assembly Results 2024 : शुरुआती रूझानों में दुष्यंत चौटाला सोच में डूबे, आगे की गिनती पर उम्मीद

Haryana Assembly Results 2024 : शुरुआती रूझानों में दुष्यंत चौटाला सोच में डूबे, आगे की गिनती पर उम्मीद

• LAST UPDATED : October 8, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुुरू हो चुकी है। जी हां, प्रदेश की वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती एक घंटे यानी 9 बजे तक देखें तो जननायक जनता पार्टी के उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला काफी पीछे चल रहे हैं। इस कारण वे सोच में डूब गए है और आगे की गिनती पर नजर है। उधर होट सीट लाडवा की बात करें तो यहां से नायब सिंह सैनी और रोहतक गंढ़ी सांपला किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार बढ़त बनाए हुए है।

Haryana Election Result: परिणाम से पहले ही मनाया जा रहा जश्न, दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के बाहर फूटे पटाखे, बजे ढोल नगाड़े

Haryana Assembly Results 2024 : अंबाला से यह उम्मीदवार आगे

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान आगे चल रहे हैं। वहीं अंबाला कैंट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज आगे हैं। अटेली सीट की बात करें तो यहां से आरती राव और आदमपुर सीट से भव्य बिश्नोई आगे हैं। बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यू पीछे चल रहे हैं। बादली सीट से ओमप्रकाश घनखड़ पीछे हैं। रेवाड़ी से चिरंजीव राव आगे चल रहे हैं।

कुछ भी हो एक घंटे के रुझानों में प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 65 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन ही आगे चल रही है। चुनाव के बाद एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को आगे ही दिखाई गया है। फिलहाल अभी बीजेपी 19 सीटों पर आगे चल रही है।

Haryana Assembly Results 2024 : परिणाम से पहले Hooda ने ये दिया बड़ा बयान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox