होम / Haryana Assembly Winter Session : सदन में सबसे पहले शहीदों को की गई श्रद्धांजलि अर्पित

Haryana Assembly Winter Session : सदन में सबसे पहले शहीदों को की गई श्रद्धांजलि अर्पित

• LAST UPDATED : December 26, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana Assembly Winter Session : हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। पहले दिन की शुरुआत सीएम मनोहर लाल ने शोक संदेश पढ़कर की गई। इस दौरान सदन की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सिक्किम शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मालूम रहे कि अभी हाल ही में सिक्किम हादसे में हरियाणा के जिला हिसार से सोमवीर, चरखीदादरी से अरविंद सांगवान और फतेहाबाद से विकास शहीद हुए।

विपक्षी दलों ने की सरकार को घेरने की तैयारी

वहीं आज अन्य कई मुद्दों को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टूटी सड़कों, बिजली और पानी की परेशानी को मुद्दा बनाएगी। वहीं पहली बार कुलदीप बिश्नोई का बेटा भव्य बिश्नोई भी सदन में बैठेंगे।

प्रश्न काल में कुंडू यह उठाएंगे मुद्दा

प्रश्न काल में महम से विधायक बलराज कुंडू बॉन्ड पॉलिसी का मुद्दा उठाएंगे। कुंडू ने सरकार से पूछा कि एमबीबीएस डिग्री के लिए नई बॉन्ड नीति गरीब विद्यार्थियों के लिए कितनी लाभकारी है। साथ ही वर्ष 2014 से अब तक कितने चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सदन में जहरीली शराब सहित कई 60 मुद्दे गूंजेगे।

तीन विधेयक होंगे पेश

वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि सदन में आज हरियाणा नगरीय अचल संपत्ति कर (सूची विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक 2022, हरियाणा लघु नगर (कर-विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक 2022 और हरियाणा नगर पालिका (कर-विधिमान्यकरण) निरसन विधेयक 2022 आदि 3 विधेयक पेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Veer Baal Diwas में शामिल होंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : भारत में आज 196 केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox