Haryana Assembly Winter Session : नई पंचायतों को पहले की तरह मिलते रहेंगे अधिकार: मुख्यमंत्री

  • 2 लाख तक के काम पंचायत कोटेशन आधार पर अपने स्तर पर करवा सकेगी

इंडिया न्यूज, Haryana Assembly Winter Session : मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा कि नई पंचायतों के अधिकारों को बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। पंचायती राज संस्थाओं को जो भी ग्रांट-इन-एड दी जाती है, उसे खर्च करने का अधिकारी इन्हीं संस्थाओं का है। उन्होंने कहा कि पंचायत, ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम को भी और अधिक स्वायतता दी जाएगी। अब सरपंच 2 लाख तक के कार्य कोटेशन आधार पर अपने स्तर पर करवा सकेंगे।

2 लाख से अधिक के कार्यों के लिए हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर टेंडर के माध्यम से होंगे। अब नई व्यवस्था के तहत उपमंडल स्तर पर 2 लाख से 25 लाख तक के कार्य एसडीओ ही अप्रूव कर सकेगा और सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चेयरमैन इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे सकेगा। पहले कार्यों की अप्रूवल की फाइलें मुख्यालय स्तर तक आती थी, अब स्थानीय स्तर पर ही सब अप्रूवल मिलेंगी। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन अपना जवाब दे रहे थे।

मनोहर लाल ने कहा कि इस प्रकार 25 लाख से 1 करोड़ तक के कार्यों की तकनीकि सेंक्शन एक्शियन करेगा और अप्रूवल सीईओ, जिला परिषद देगा। 1 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपए तक के कार्यों की तकनीकि सेंक्शन अधिक्षक अभियंता करेगा और अप्रूवल निदेशक, पंचायत देगा। 2.5 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य की तकनीकि सेंक्शन ईआईसी या चीफ इंजीनियर करेगा और अप्रूवल प्रशासनिक सचिव करेंगे।

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन कुल 4 विधेयक पारित

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कुल 4 विधेयक पारित किए गए। पारित किए गए विधेयकों में हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधक) संशोधन विधेयक, 2022, हरियाणा नगर निगम (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022 तथा हरियाणा नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022 तथा हरियाणा विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2022 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Guru Gobind Singh Jayanti 2022 : PM मोदी ने किया नमन, बोले- गुरु गोबिंद सिंह जी का अद्वितीय साहस सभी लोगों को प्रेरित करता रहेगा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

13 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

24 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

28 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

29 mins ago