Haryana Assembly Winter Session Updates : शीतकालीन सत्र में बदली-बदली नजर आई हरियाणा विधानसभा, हर सीट पर लगे थे टैबलेट्स

  • सदन की कार्यवाही दिखी ऑनलाइन

  • लोकसभा की तर्ज पर 100 रुपए में खाने की थाली

  • सदस्यों ने सर्दियों में उठाया बाजरे के व्यंजन का लुत्फ

इंडिया न्यूज, Haryana Assembly Winter Session Updates : हरियाणा विधानसभा के आज से आरंभ हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही लोकसभा की तर्ज पर देखने को मिली। हर सदस्य की सीट पर टैबलेट्स लगे हुए हैं और कार्यवाही का सीधा प्रसारण सदस्य के नाम के साथ लाइव दिखाया जा रहा है।

विधानसभा पेपर लेस

सदन के नेता व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जो स्वयं आईटी के ज्ञाता भी हैं, की पहल पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने पिछले 3 साल से विधानसभा की कार्यवाही लोकसभा की तर्ज पर शुरू करवाई है। पिछले वर्ष बजट सत्र के दौरान सदन की तदर्थ कमेटियों के माध्यम से बजट पारित करवाकर एक नई पहल की थी, जिसकी सदन के सभी सदस्यों ने सराहना की थी। लोकसभा की तर्ज हर प्रकार के विधायी कार्य आरम्भ करने की भी शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष ने की है। विधानसभा को पेपर लेस किया गया है।

विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू

शीतकालीन सत्र में निश्चित रूप से हरियाणा विधानसभा बदली बदली नजर आई है। विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी अध्यक्ष ने ड्रेस कोड लागू किया है। अब कोई भी सदस्य कर्मचारियों को उनकी ड्रेस के अनुसार पहचान सकता है। लोकसभा की तर्ज पर सदस्यों के लिए पेड भोजन की व्यवस्था की गई है और कोई भी सदस्य मात्र 100 रुपए में स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठा सकता है। शीतकालीन सत्र के दौरान बाजरे की रोटी व चूरमा को व्यंजनों में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Winter Session Live Updates : कोई इकाई वित्तीय रूप से कमजोर तो सरकार मदद जरूर करती है : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Winter Session : सदन में सबसे पहले शहीदों को की गई श्रद्धांजलि अर्पित

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago