Deramukhi Baghpat News: डेराप्रमुख की पैरोल को बचे 4 दिन, बागपत से दे रहे प्रवचन

इंडिया न्यूज, Deramukhi Baghpat News: सिरसा डेरे के गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram rahim) साध्वी यौन शोषण, छत्रपति और रणजीत हत्याकांड के दोषी करार हैं और रोहतक की सुनारियां जेल में हैं। फिलहाल वे 30 दिनों की पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में है।

राम रहीम ने इस दौरान बागपत में ही कई वीडियो रिकॉर्ड कर अपने अनुयायिओं तक संदेश भेजे हैं। वहीं अब बागपत आश्रम से ही डेरा प्रमुख राम रहीम ने स्टेज से भी संबोधन शुरू कर दिया है। इस दौरान वे अपने पुराने शाही अंदाज में नजर आए। (Deramukhi Baghpat News)

कई शाही बेटियों की करवाई शादी

डेरामुखी ने जहां अपने अनुयायिओं को प्रवचन दिए, वहीं मंगलवार को उन्होंने शाही बेटियों की शादी भी करवाई। इतना हीं नहीं डेरा प्रमुख ने प्रवचन दिए इस दौरान वे हाथ में पुराने ही अंदाम में मोर पंखे लेकर उसे घुमाते नजर आए। राम रहीम ने अब फिर से भजन करने शुरू कर दिए हैं।

पैरोल खत्म होने में अब बचे शेष 4 दिन

राम रहीम की पैरोल खत्म होने में सिर्फ 4 दिन ही बचे हैं। ऐसे में पहले राम रहीम केवल रिकॉर्डिंग वीडियो संदेश भेजता था, लेकिन जैसे जैसे पैरोल के दिन खत्म होते जा रहे हैं तो उसने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। अब स्टेज लगाकर सत्संग करना शुरू कर दिया और शादियां भी करवानी शुरू की। ज्ञात रहे कि राम रहीम को 17 जून को 30 दिनों की पैरोल मिली थी।

रोहतक सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

2017 से साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। पहले राम रहीम को इसी वर्ष पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद उसे 17 जून को पैरोल मिली। तब से वह बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा है। Deramukhi Baghpat News

यह भी पढ़ें: देश छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे, पत्नी व अंगरक्षकों के साथ पहुंचे मालदीव

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago