इंडिया न्यूज, Haryana News : डेरामुखी को कुछ माह पहले यानि विधानसभा चुनाव के पहले 21 दिन की पैरोल मिली थी वहीं अब फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है। मालूम हुआ है कि डेरा प्रमुख यूपी के बागपत स्थित बरनावा डेरे में पहुंचा है। वर्तमान में डेरामुखी रोहतक की सुनारिया जेल में सजायाफ्ता हैं।
बता दें कि रोहतक सुनारियां जेल में डेरामुखी गुरमीत रामरहीम साध्वी यौन शोषण और मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने एक माह की पैरोल मांगी थी। पैरोल मिलने के बाद उनका नया ठिकाना अब गुरुग्राम नहीं बल्किी यूपी के बागपत के बरनावा का आश्रम होगा। इसके लिए शासन ने बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी।
यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर डीके त्यागी और प्रशासन का कहना है कि पैरोल मिलने के बाद राम रहीम के यहां बरनावा आश्रम में रहने पर जिला प्रशासन को किसी भी तरह का कोई ऐतराज नहीं है, उन्हें पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी।
जानकारी दे दें कि आज सुबह 7.30 बजे डेराप्रमुख को पैरोल दे दी गई है और वे जेल से बाहर आ चुके हैं। उसे सुनारिया जेल से लाने हनीप्रीत और गुरमीत के परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे।
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…
भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…