इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़ (Haryana Big Crime News): हनीप्रीत से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। सिरसा पुलिस ने शनिवार रात को मामले में एक आरोपी की निशानदेही पर मोहित इंसा को पूछताछ के लिए डबवाली से हिरासत में लिया। हालांकि दो घंटे तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि आरोपी राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का जानकार है और वह खुद भी पंचकूला दंगों में संलिप्त रहा था। दोनों का नाम एक ही एफआईआर में दर्ज है।
मोहित इंसा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस आरोपी ने उसका नाम लिया, वह झूठ बोल रहा था। आरोपी ने पुलिस से कहा था कि उसने मोहित इंसा के कहने पर यह काम किया है, जबकि वह व्यक्ति पंचकूला के दंगों में शामिल था। मोहित इंसा ने कहा कि आरोपी फर्जी बयान दे रहा था। वह एक बार मदद मांगने आया था। मोहित के अनुसार आरोपी ने
जिस जगह क्लीनिक बताया वहां पर मेरा क्लीनिक नहीं था। न ही वह 5 अप्रैल को सिरसा में था। आरोपी ने कहा था कि वह मोहित से पांच अप्रैल को क्लीनिक पर मिला था। उसने उसकी पत्नी का भी जिक्र किया, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी।
सिरसा पुलिस ने जिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, वह पंचकूला दंगों के बाद हनीप्रीत के साथ भागा था। वह खुद ही गाड़ी चला रहा था। सिरसा पुलिस सभी पहलुओं पर पूरे मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
हनीप्रीत अब डेरा प्रबंधन समिति की मौजूदा चेयरपर्सन बोर्ड आॅफ ट्रस्टी और ट्रस्ट की वाइस पैटर्न बन चुकी है। 22 फरवरी 2022 के ट्रस्ट डीड में यह अमेंडमेंट में हुई थी। राम रहीम ने अपने परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत को अपनी मुख्य शिष्या घोषित किया है।
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…