जजपा का निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को समर्थन

इंडिया न्यूज, Haryana Big News: शहरी निकाय के चुनाव में भाजपा ने जजपा को झटका देते हुए कहा था कि यह चुनाव वह अकेले लड़ेगी। लेकिन अब जननायक जनता पार्टी यानि जजपा ने भी भाजपा को जवाब देते हुए नई घोषणा कर दी है। बता दें कि सिरसा में प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को छोड़ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव में कार्तिकेय शर्मा की एंट्री से रोचक हुआ मुकाबला

पहले की तरह चलती रहेगी गठबंधन सरकार

जानकारी के अनुसार जजपा ने निकाय चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों को अब पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। अजय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जजपा विधायक निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के पक्ष में मतदान करेंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रदेश में जजपा-भाजपा गठबंधन की सरकार पहले की तरह चलती रहेगी।

नगर निकाय चुनाव को लेकर जजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की

  • उचाना नगरपालिका में अनिल शर्मा उम्मीदवार होंगे।
  • घरौंडा नगरपालिका में विनोद पाल को बनाया प्रत्याशी।
  • चीका नगरपालिका में रेखा रानी होंगी प्रत्याशी।
  • शाहाबाद नगरपालिका में गुलशन क्वात्रा चुनावी मैदान में होंगे।
  • जींद नगरपरिषद में रजनी अरोड़ा लड़ेगी चुनाव।
  • बहादुरगढ़ नगरपरिषद में कविता राठी होंगी प्रत्याशी।
  • भिवानी नगरपरिषद में शमां मान होंगे जेजेपी के प्रत्याशी।
  • नारनौल नगरपरिषद में कमलेश सैनी होंगी उम्मीदवार।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Amit Shah Rally: कांग्रेस ‘दलित विरोधी’ पार्टी है, उसने कुमारी शैलजा…, हरियाणा में रैली के दौरान बोले शाह

Amit Shah Rally: कांग्रेस ‘दलित विरोधी’ पार्टी है, उसने कुमारी शैलजा..., हरियाणा में रैली के…

31 mins ago

Shakti Rani Sharma के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बुलंदियों पर पहुंचाया : पुष्कर सिंह…

9 hours ago

Election Commission Of India ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा

11 जिलों के मंडल आयुक्तों, आईजी पुलिस रेंज, डिप्टी कमिश्नर एवं डीईओ, पुलिस आयुक्तों और…

10 hours ago

Amit Shah In Jagadhri : जहां एक अनार और सौ बीमार हों, वहां चुनाव नहीं जीते जाते, जानिए किस पर कसा अमित शाह ने ये तंज 

कांग्रेस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बोला हमला, कहा- खुलेआम नौकरियों की बोली लगा…

10 hours ago