India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana BJP Candidate list: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की ओर से जारी की गई पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी गई है। सैनी अब करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को अंबाला सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कालका सीट से बीजेपी ने शक्ति रानी शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें, हरियाणा चुनाव के उम्मीदवारों के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 अगस्त को हुई थी. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने भी हिस्सा लिया था। बैठक में हरियाणा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। अब बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है।
बता दें, बीजेपी ने कालका विधानसभा से शक्ति रानी शर्मा को मैदान में उतारा है। अंबाला नगर निगम की मेयर और जन चेतना पार्टी की प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा रविवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं। जींद में बीजेपी की एक रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की मौजूदगी में उन्हें बीजेपी में शामिल किया गया। वह राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां भी हैं।
कालका से शक्ति रानी शर्मा
पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता
अंबाला शहर से असील गोयल
मुलाना से संतोष सरवन
सढौरा से बलवंत सिंह
जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर
यमुनानगर से धनश्याम दास अरोड़ा
रादौर से श्याम सिंह राणा
शाहबाद से सुभाष कलसाना
थानेसर से सुभाष सुधा
पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
गुहला से कुलवंत बाजीगर
कलायत से कमलेश ढांडा
कैथल से लीला राम गुर्जर
नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी
इंद्री से राम कुमार कश्यप
करनाल से जगमोहन आनंद
घरौंदा से हरविंदर कल्याण
पानीपत ग्रामीण से महिलाप ढांडा
पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
इसराना से कृष्ण लाल पंवार
समालखा से मनमोहन भड़ाना
खरखौदा से पवन खरखौदा
सोनीपत से निखिल मदान
गोहाना से अरविंद शर्मा
सफीदों से राम कुमार गौतम
जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा
उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
फतेहाबाद से डूडा राम बिश्नोई
रतिया से सुनीता दुग्गल
कालांवाजी से राजिंदर देशुजोधा
रनिया से शीशसाल कंबोज
आदमपुर से भव्य बिश्नोई
उकलाना से अनूप धानक
नारनौंद के कैप्टन अभिमन्यू
हांसी से विनोद भयाना
बरवाला से रणबीर गंगवा
हिसार से कमल गुप्ता
नलवा से रणधीर पनिहार
लोहारू से जेपी दलाल
बधरा से उमेद पातुवास
दाददी से सुनील सांगवान
भिवानी से धनश्याम सर्राफ
तोशाम से श्रुति चौधरी
बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
मेहम से दीपक हुडा
गढ़ी सांपला किलोई से मंजू हुडा
कलानौर से रेनू डाबल
बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
बादली से ओपी धनखड़
झज्जर से कप्तान बिरधाना
बेरी से संजय कबलाना
अटेली से आरती सिंह राव
नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
कोसली अनिल दहिना
रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव
बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
गुडगांव से मुकेश शर्मा
सोहना से तेजपाल तंवर
पलवल से गौरव गौतम
पृथला से टेक चंद शर्मा
बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा
फरीदाबाद से विपुण गोयल
तिगांव से राजेश नागर
बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आएंगे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी। भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 31 और निर्दलीय/अन्य के पास 19 सीटें हैं। पहले चुनाव 1 अक्टूबर को होने थे और नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। लेकिन त्योहारों को देखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…