होम / Haryana BJP : प्रदेश की भाजपा ने बदले अपने जिलाध्यक्ष और प्रभारी, देर रात लिया बड़ा फेरबदल

Haryana BJP : प्रदेश की भाजपा ने बदले अपने जिलाध्यक्ष और प्रभारी, देर रात लिया बड़ा फेरबदल

• LAST UPDATED : July 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana BJP : हरियाणा में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर पार्टियाें ने अपनी सभी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने देर रात बड़ा फेरबदल लिया। जी हां, भाजपा ने हरियाणा के 6 जिलाध्यक्षों और 4 जिला प्रभारियों को बदल दिया है। 6 में से 5 जिलाध्यक्ष को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है।

Haryana BJP : इन जिलों में ये प्रदेशाध्यक्ष चुने गए

भाजपा ने हिसार की जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ की जगह अशोक सैनी, रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान की जगह वंदना पोपली, जींद के जिलाध्यक्ष राजू मोर की जगह तेजेंद्र ढुल, सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग की जगह शीशपाल कांबोज, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान की जगह सुशील राणा और कैथल के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के स्थान पर पार्टी ने मुनीश कठवाड़ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं हटाए गए जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, राजू मोर, निताशा सिहाग, प्रीतम चौहान और रवि बतान को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। हालांकि अशोक गुर्जर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई।

4 जिला प्रभारी भी नियुक्त किए

कैथल के जिला प्रभारी मनीष के स्थान पर अमरपाल राणा, जींद के लिए राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार के स्थान पर प्रो. मदन गोयल, महेंद्रगढ़ की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़ के स्थान पर शंकर धूपड़ और भिवानी की रेणु डाबडा के स्थान पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : Female Constable Recruitment 2024 : महिला सिपाही पदों के लिए शारीरिक मापदंड प्रक्रिया जारी

यह भी पढ़ें : Sunita Kejriwal आज और कल हरियाणा दौरे पर रहेंगी

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet Meeting : 5 अगस्त को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox