प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana BJP State Executive Meeting : प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी : नायब सैनी

  • राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित कई हस्तियां बैठक में शामिल

  • 100 दिन का रोड मैप बनाया, बूथों से लेकर विधानसभा में कार्यक्रम होंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana BJP State Executive Meeting : प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने की कवायद में आज भाजपा की पंचकूला में सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय अहम बैठक हो रही है। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। यह बैठक दो सत्रों में होगी जिसके पहले सत्र की बैठक चल रही है जिसमें 100 दिन का रोड मैप बनाया, बूथों से लेकर विधानसभा में कार्यक्रम होंगे।

Haryana BJP State Executive Meeting : मुख्यमंत्री ने गिनवाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

बैठक के पहले सत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान सैनी ने प्रदेश सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि गरीबों-जरूरतमंदों के लिए सरकार ने काम किया। प्रदेश के विकास को गति देने में प्रदेश सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नायब सैनी से कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने और कांग्रेस द्वारा लोगों में फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश करने को कहा।

4500 कार्यकर्ताओं को दिया गया निमंत्रण

बता दें कि मीटिंग के लिए 4500 कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा सिर्फ 5 लोकसभा सीटें ही जीत पाई थी। भाजपा को 46.06 वोट प्रतिशत मिले हैं, जबकि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का 58 प्रतिशत वोट शेयर था। 5 सालों में पार्टी का प्रदेश में वोट प्रतिशत घटा है।

दूसरे सत्र में संबोधित करेंगे अमित शाह

आपको यह भी जानकारी दे दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे सत्र में शामिल होंगे। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से 50-50 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इनमें जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभागों के संयोजक, सह संयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, एमसी, बीडीसी सदस्य भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini : सरपंच करवा सकेंगे 10 लाख के विकास कार्य!, ऐलान 2 जुलाई को

यह भी पढ़ें : Haryana Monsoon Update : प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, 3 दिन भारी बारिश

यह भी पढ़ें : DGP Shatrujeet on New Laws : पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

1 hour ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago