इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
हरियाणा बोर्ड द्वारा आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट दी गई। इनेलो सुप्रीमो वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में यहां पहुंचे थे। इस दौरान ही भिवानी पहुंचने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बड़े सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट सौंप दी।
बता दें कि इनेलो सुप्रीमो ने सन 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वे इंगलिश का एग्जाम नहीं दे पाए थे। अंग्रेजी का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था। अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया और उसमें 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह भी बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है।
यह भी पढ़ें : बग्गा की गिरफ्तारी पर 5 जुलाई तक रोक
यह भी पढ़ें : भोपाल में ऐसा क्या हुआ कि दो बहनों की शादी एक-दूसरे के दूल्हे से हो गई
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…
किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा अंबाला से जल्द शुरू होगी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Advisory Issued on Festival : देशभर में इस समय फेस्टिवल…
बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…
हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…