होम / Haryana Board Result 2021- शत प्रतिशत रहा परिणाम…

Haryana Board Result 2021- शत प्रतिशत रहा परिणाम…

• LAST UPDATED : July 26, 2021

भिवानी

 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने  आज 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम  घोषित किया  गया है। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम 30-10-60 के फॉर्मूले पर घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने दी। परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित करवाई जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जा सकी।  शिक्षा विभाग और हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी।

 परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने 12वीं कक्षा में कुल दो लाख 21 हजार 263 विद्यार्थी पास हुए है, जिनमें एक लाख 14 हजार 416 छात्र व एक लाख छह: हजार 847 छात्राएं पास हुई। वही हिंदी परिणामों में कंपार्टमेंट के 5567 विद्यार्थी भी पास हुए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को घोषित किया गया 12वीं का परीक्षा परिणाम 30-10-60 के फार्मूले पर घोषित किया गया है, जो कि 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। उन्होंने बताया कि इस फॉर्मूले के आधार पर 30 अंक 10वीं के आधार पर, 10 अंक 11वीं कक्षा के आधार पर तथा 60 अंक 12वीं कक्षा के आधार पर 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े गए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 12वीं का परिणाम वर्ष 2021 का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी, वर्ष 2020 का परिणाम 80.34 फीसदी, वर्ष 2019 का परिणाम 74.48 फीसदी, वर्ष 2018 में 63.84 फीसदी रहा था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox