प्रदेश की बड़ी खबरें

UPSC Result : यूपीएससी की परीक्षा में छाए हरियाणा के छोरे-छोरियां

India News (इंडिया न्यूज), UPSC Result, चंडीगढ़ : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया। इसमें हरियाणा के दर्जन युवा भी लिस्ट में अपनी जगह पाने में कामयाब रहे। हरियाणा के छोरे छोरियों ने देशभर में हरियाणा का नाम रोशन किया है। इसमें प्रदेश के कई अधिकारियों के रिश्तेदार व परिजन भी हैं। लिस्ट में हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव के बेटे अनिरुद्ध यादव 8वें स्थान पर रहे वहीं कैथल की कनिका गोयल नौवें स्थान पर रही।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कैंडिडेट्स को दी शुभकामनाएं

सीनियर आईएएस और फिलहाल सोनीपत में डीसी ललित सिवाच के भतीजे व फतेहाबाद निवासी अभिनव सिवाच ने 12 वां स्थान प्राप्त किया। ये भी बता दें कि उनके पिता गुरुग्राम में डीईटीसी के पद पर तैनात हैं। वहीं झज्जर की मुस्कान डागर ने 32वां स्थान प्राप्त किया। अंकिता पंवार 28वें पायदान पर रही।

अंकिता पंवार जुलाना के गुसाई खेड़ा की निवासी है। चरखी दादरी के सुनील फोगाट को यूपीएससी में 77वा रैंक मिला है। कैथल के दिव्यांशु सिंगला ने 95वां रैक प्राप्त किया। इसके अलावा भी प्रदेश कई युवाओं ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। तोशाम के भावेश 280वें स्थान पर रहे। वहीं महेंद्रगढ़ की अभिरुचि यादव 317 रैंक पर रही। इनके अलावा चरखी दादरी के रहने वाले राहुल सांगवान 508वें पायदान पर रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने परीक्षा पास करने वाले सभी कैंडिडेट्स को भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : Corona Virus cases 24 May : देश में कोरोना संक्रमण के 552 नए मामले, 6 की मौत

यह भी पढ़ें : Rohtak Honor Killing : रोहतक के गांव में ऑनर किलिंग, पुलिस को मिली केवल हड्डियां

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

12 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

29 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

34 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

49 mins ago