होम / Haryana Budget गुरुग्राम में बस पोर्ट और कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारतकालीन थीम पार्क

Haryana Budget गुरुग्राम में बस पोर्ट और कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारतकालीन थीम पार्क

• LAST UPDATED : March 9, 2022

नए वित्त वर्ष में 2000 नई बसें खरीदेगी हरियाणा सरकार

Haryana Budget

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Budget नए वित्त वर्ष में हरियाणा सरकार द्वारा 2000 नई बसें खरीदी जाएंगी। बेड़े में 50 और लग्जरी बसें जोड़ने के साथ साथ मिनी बसें भी जोड़ी जाएंगी। जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार बस डिपो के आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम कर रही है। इसके तहत, बस डिपो में मल्टी मॉडल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुरुग्राम में भी बस पोर्ट बनाया जाएगा। गुरुग्राम के खेड़कीदौला में बनने वाला यह पोर्ट परिवहन विभाग और एचएसआईआईडीसी का संयुक्त उपक्रम होगा। फिलहाल पीपीपी मोड पर फरीदाबाद में बस पोर्ट तैयार किया जा रहा है। यह इसी साल शुरू होने की संभावना है।

कुरुक्षेत्र में अत्याधुनिक होगा महाभारतकालीन थीम पार्क  (Haryana Budget)

हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में महाभारतकालीन थीम पार्क स्थापित करेगी, जिसको लेकर बजट में 205 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इस पार्क में आधुनिक तकनीक से महाभारत के युद्ध को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं कृष्णा सर्किट योजना के तहत भारत सरकार की 97 करोड़ की सहायता से श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत से संबंधित विषय पर मल्टीमीडिया शो ब्रह्मसरोवर के अगले भाग में लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox