होम / Haryana Budget 2022 प्रदेश में 8 मार्च को पेश होगा बजट

Haryana Budget 2022 प्रदेश में 8 मार्च को पेश होगा बजट

• LAST UPDATED : March 1, 2022

Haryana Budget 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Budget 2022 हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 2 से 22 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 मार्च को बजट पेश करेंगे। लोक सभा की तर्ज पर नई परंपरा शुरू करते हुए 9 से 11 मार्च तक सत्रावकाश रहेगा। इस दौरान विधान सभा की तदर्थ कमेटियां बजट प्रस्ताव का अध्ययन करेंगी। हरियाणा में यह अपनी तरह का अनूठा प्रयोग होगा। सोमवार को विधान सभा सचिवालय में आयोजित कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, गृह मंत्री अनिल विज, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा उपस्थित रहे। सर्वश्रेष्ठ विधायक के चयन के लिए एक विशेष कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। कमेटी ने गन्नौर से भाजपा विधायक निर्मल रानी और फरीदाबाद से नीरज शर्मा के नामों की अनुशंसा की है। इन दोनों विधायकों को बजट सत्र के पहले दिन 2 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये की नकद राशि, शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

जानें किस दिन क्या होगा

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि बजट सत्र से हरियाणा विधान सभा नई परंपराएं शुरू कर रही है। कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) ने बताया कि 2 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरूआत होगी। 7 मार्च को ही मुख्यमंत्री इस पर अपना जवाब देंगे। अगले दिन 8 मार्च को बजट पेश होगा। इस दिन प्रश्न काल नहीं होगा। 9 से 11 मार्च तक सत्रावकाश रहेगा। 12 और 13 मार्च को शनिवार- रविवार की छुट्टी है। इस दौरान बजट पर विस्तृत अध्ययन के लिए सभी 73 विधायकों की तदर्थ कमेटियां गठित की जाएगी। ये कमेटियां समग्रता से अध्ययन कर अपने सुझाव मुख्यमंत्री को देंगी। 14 से 16 मार्च तक बजट पर व्यापक चर्चा करवाई जाएगी। 17 मार्च को सत्रावकाश रहेगा। 18 से 20 मार्च तक राजकीय अवकाश है। 21 और 22 मार्च के दिन विधायी कामकाज के लिए निर्धारित किए गए हैं। 22 मार्च को ही सत्रावसान होगा।

Read More: How to Worship Devotees on Mahashivratri महाशिवरात्रि पर कैसे करें भक्त पूजा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया
Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
Chandigarh DAV College: ‘अकेले में मिल सकते हैं’, आधी रात को छात्राओं के फोन पर पहुंचा यह मैसेज, कोई और नहीं कॉलेज के प्रोफेसर का था संदेश
Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी
Haryana Election 2024: ‘मैं तो चाय पीने गया था’, पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का BJP में यू-टर्न
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox