प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Budget Session 2024 : हरियाणा में हुक्का बार पर पूर्णत: पाबंदी, विधेयक पारित

  • ‘गांव-चौपालों पर कोई प्रतिबंध नहीं’

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Budget Session 2024, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा सत्र में कल एक विधेयक पारित किया गया, जिसके तहत प्रदेश में होटल-भोजनालयों समेत किसी भी जगह पर ग्राहकों को हुक्का परोसने और हुक्का बार खोलने की इजाजत नहीं होगी। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण विनियमन) हरियाणा संशोधन विधेयक 2024 को विधानसभा ने मंजूरी दी। इस बारे में गृह मंत्री अनिल विज ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया था।

वहीं अगर कोई होटल संचालक नियमों की अवहेलना कर फ्लेवर्ड हुक्का परोसता है तो उस होटल-रेस्टोरेंट मालिक को 5 वर्ष तक की सजा और 5 से 10 हजार रुपए का जुर्माना भी हो सकता है। वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि हरियाणा के गांवों के चौपालों में गुड़गुड़ाए जाने वाले परंपरागत हुक्कों पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

इसलिए किया हुक्के पर बैन

सरकार की ओर से हुक्के पर इसलिए बैन लगाया गया है क्योंकि कई बार सामने आया है कि हुक्का बार में जड़ी-बूटियों के नाम पर निकोटिन युक्त तंबाकू के साथ प्रतिबंधित नशीली दवाएं परोसी जाती हैं, जो धुएं और पानी के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाती है जो न जाने कितनी ही बीमारियों को न्यौता देती हैं। वहीं धूम्रपान का धुआं केवल पीने वालों को ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों पर भी प्रभाव डालता है, इसीलिए इस पर कानून बनाने की जरूरत पड़ी।

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Budget Session Day 5 Updates : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की सीबीआई जांच कराएंगे : अनिल विज

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Day 15 Updates : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज-फैसला कल

यह भी पढ़ें : HBSE : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

9 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

10 hours ago