Haryana Budget Session डॉ. रघुबीर सिंह कादियान का निलंबन रद

Haryana Budget Session

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Budget Session हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 4 मार्च को प्रस्तुत किए गए हरियाणा विधिविरूद्ध धर्म परिवर्तन निवारण विधेयक, 2022 की प्रति सदन में फाड़े जाने के बावजूद सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी दरियादिली दिखाते हुए डॉ. रघुबीर सिंह कादियान (Dr. Raghubir Singh Kadian) का सत्र की शेष अवधि के लिए किया गया निलंबन वापस करवाया।
विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बार-बार अनुरोध करने पर सदन के नेता ने कहा कि लोकतंत्र में सदन की गरिमा बनाए रखना हर विधायक का कर्तव्य होता है। सदन में प्रस्तुत किया गया बिल या कोई अन्य दस्तावेज लीगल डॉक्युमेंट होता है, उसे किसी सदस्य द्वारा फाड़ना सदन का अपमान होता है।
बाद में संसदीय कार्यमंत्री कंवरपाल ने सदन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि डॉ. रघुबीर सिंह कादियान को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने के सदन द्वारा लिए गऐ निर्णय को निरस्त किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता द्वारा सदस्यों के निलंबन निरस्त करने के निर्णय के पक्ष में हां में दिए गए उत्तर को मान लिया। बाद में डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने सदन में आकर सभी सदस्यों की भावनाओं का आदर किया और कहा कि लोकतंत्र में सदन का निर्णय सर्वोपरि होता है, इसलिए वे 4 मार्च को सदन में उन द्वारा किए गए व्यवहार के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

Also Read: Haryana Vidhan Sabha Budget Session update 7 March 2022 हरियाणा सरकार 845 कॉलोनियां करेगी नियमित

Also Read: Coronavirus News Today हर रोज थम रही तीसरी लहर, नए केस 4,362

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

9 mins ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

18 mins ago

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

24 mins ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

39 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

43 mins ago