होम / Haryana Cabinet Decisions : नायब सैनी का अनुसूचित जाति के लिए ये बड़ा वादा, अब…

Haryana Cabinet Decisions : नायब सैनी का अनुसूचित जाति के लिए ये बड़ा वादा, अब…

• LAST UPDATED : October 18, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Cabinet Meeting हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में पदभार संभाल चुके हैं। पहले फैसले में CM सैनी ने जहां फ्री डायलिसिस की सुविधा के आदेश दे चुके हैं वहीं अब अपने दूसरे फैसले में हरियाणा में अनुसूचित जाति में सब-कैटिगरी बनाने के आदेश दिए।

सीएम सैनी ने कहा कि ये हमारी पहली कैबिनेट की बैठक थी जिसमें सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का हमारी कैबिनेट ने सम्मान किया है, जो एससी में वर्गीकरण का मामला था, हमारी कैबिनेट ने उसे आज से ही लागू करने का निर्णय लिया है।

Haryana Cabinet Meeting : दोबारा CM बनते ही नायब सिंह सैनी ने दिया बड़ा तोहफा

Haryana Cabinet Decisions : किसानों की फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे

वहीं अपनी बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को बिल्कुल भी परेेशान होने की जरूरत नहींं हैं, किसानों की फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे। बिना पर्ची-खर्ची नौकरी मेरी जिम्मेदारी है। वहीं कांग्रेस को घेरते हुए कहा केे ये लोग नौकरी, बिजनेस हर जगह अपना ही लाभ देखते हैं। अपराधी प्रदेश छोड़ दें वर्ना सुधार देंगे।

Haryana New Cabinet : नई कैबिनेट का जातीय समीकरण…, भाजपा ने ऐसे साध किया गठन

मंत्रियों को ये कमरे अलॉट हुए

           मंत्री              कमरा नंबर

  • अनिल विज                 32
  • कृष्ण लाल पंवार          34
  • राव नरबीर सिंह           39
  • राजेश नागर                30
  • कृष्ण कुमार बेदी         24
  • महिपाल ढांडा              42
  • गौरव गौतम                47
  • विपुल गोयल               49
  • रणबीर गंगवा              43
  • श्याम सिंह राणा          47
  • डॉ. अरविंद शर्मा          40
  • श्रुति चौधरी                 31
  • आरती राव                  43

Haryana Cabinet में पिता को मंत्री पद नहीं मिला तो इस विधायक बेटे ने…, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट