होम / Haryana Child Care Leave Amendment : प्रदेश में एकल पुरुष कर्मचारी ले सकेंगे चाइल्ड केयर लीव

Haryana Child Care Leave Amendment : प्रदेश में एकल पुरुष कर्मचारी ले सकेंगे चाइल्ड केयर लीव

• LAST UPDATED : March 4, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Haryana Child Care Leave Amendment) : हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों के लिए नित नई-नई स्कीम लॉन्च कर उन्हें राहत दे रही है। हरियाणा में अब एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी (विधुर या तलाकशुदा) भी 2 वर्ष की बाल देखभाल अवकाश (CCL) ले सकेंगे। आपको जानकारी दे दें कि वह अपनी पूरी नौकरी में 730 दिनों तक की छुट्टी ले सकेंगे। वहीं दिव्यांग बच्चों की देखभाल के मामले में आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। हरियाणा सरकार की 2022 में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया था, अब वित्त विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

23 फरवरी से मिलेगा लाभ

इस बारे में हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और कहा गया कि पात्र कर्मचारियों को 23 फरवरी, 2023 से इसका लाभ मिल सकेगा। केंद्र की तरह ही हरियाणा सरकार भी अब अपने कर्मचारियों को राहत देगी।

मालूम रहे कि अभी तक चाइल्ड केयर लीव महिला कर्मचारियों को ही मिल रही थी लेकिन दिसंबर 2022 में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2016 में संशोधन किया गया जिसकी अब मंजूरी मिल गई है। अब पात्र सिंगल पुरुष कर्मचारी भी लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Haryana IPS Transfer : प्रदेश के 12 आईपीएस ट्रांसफर, कविराज बने अंबाला रेंज के आईजी

यह भी पढ़ें : Abhay Chautala Palwal Visit : परिवार पहचान पत्र बना जनता के लिए परेशान पहचान पत्र : अभय सिंह चौटाला

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox