प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Chunav 2024 : प्रदेश में अभी तक कोई महिला नहीं बनी सीएम, 1966 से अब तक सिर्फ इतनी महिलाएं पहुंच सकीं विधानसभा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Chunav 2024 : हर पांच वर्ष के बाद विधानसभा चुनाव होता है, लेकिन इन चुनाव में अभी तक कोई महिला सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठी। इस पद पर केवल पुरुषों का ही दबदबा कायम रहा। इस बार के चुनाव में भी केवल 51 महिला उम्मीदवार ही मैदान में उतरी हैं। आपको जानकारी दे दें कि इस चुनावी मैदान में अधिकतर वे महिला उम्मदीवार है जिनका राजनीतिक परिवार से नाता है या फिर वे कोई चर्चित चेहरा है। हरियाणा विधानसभा में अभी तक केवल 87 महिलाएं चुनकर पहुंची हैं।

जानिए इस पार्टी में इतने महिला उम्मीदवार मैदान में

जी हां, प्रदेश अपने खराब लैंगिकनुपात के लिए हमेशा चर्चा में ही रहा है और यहां अभी तक कभी कोई महिला सीएम नहीं बनी है। उम्मीदवारों की सूची पर गौर करें तो पता चलता है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सबसे अधिक 12 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसके बाद गठबंधन में चुनाव लड़ रहे भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संयुक्त रूप से 11 महिला उम्मीदवारों, जबकि भारतीय जनता पार्टी  ने 10 महिला उम्मीदवारों काे टिकट दिया है।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आजाद समाज पार्टी (आसपा) का गठबंधन ने केवल 8 पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) की 90 उम्मीदवारों की सूची में 10 महिलाएं शामिल है। हरियाणा विधानसमा के रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2000 से अभी तक हुए 5 विधानसभा चुनाव में कुल 47 महिलाएं राज्य में विधायक चुनी गई।

लैंगिक अनुपात के लिए बदनाम है हरियाणा

हरियाणा अपने लैंगिक अनुपात के लिए बदनाम है। वर्ष 2023 की बात करें तो यहां प्रति 1,000 लड़कों पर 916 लड़कियां थीं। वर्ष 2019 के चुनाव में 104 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें आजाद उम्मीदवार भी शामिल हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में सबसे अधिक 116 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं जिनमें से 13 ने विजय हासिल की थी।   2019 के चुनाव में यह संख्या घटकर 9 रह गई।

90 सीटों पर मतदान 5 को

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा। परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की अनुमति देने वाला विधेयक पारित हो गया, लेकिन इसे लागू 2029 में किया जाएगा जो महिलाओं के साथ मजाक ही है।

Bajrang Puniya: ‘क्राइम और बेरोजगारी में हरियाणा देश में सबसे आगे’, चुनाव के बीच बजरंग पुनिया का बीजेपी पर वार

Haryana Assembly Election : प्रदेश में इस दिन प्राइवेट कर्मचारियों के लिए भी रहेगा पेड हॉलिडे, नोटिफिकेशन जारी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Elections: “CM पद से हटाए जाने पर…”, कांग्रेस पार्टी का मनोहर लाल खट्टर पर बड़ा दावा

Haryana Assembly Elections: "CM पद से हटाए जाने पर...", कांग्रेस पार्टी का मनोहर लाल खट्टर…

2 mins ago

Rewari Rape News : मंदिर जा रही युवती का पहले अपहरण, फिर किया गैंगरेप

दिनों-दिन बढ़ता क्राइम बन रहा चिंता का विषय India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari Rape…

11 mins ago

Haryana Congress: कांग्रेस आई एक्शन मोड में, चित्रा सरवारा के बाद अब इस नेता को किया पार्टी से निलंबित

Haryana Congress: कांग्रेस आई एक्शन मोड में, चित्रा सरवारा के बाद अब इस नेता को…

41 mins ago

Haryana Election 2024: चुनावी दौर के बीच मनोहर लाल खट्टर का बड़ा दावा,”हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी…”

Haryana Election 2024: चुनावी दौर के बीच मनोहर लाल खट्टर का बड़ा दावा,"हरियाणा में बीजेपी…

1 hour ago