India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rajesh Khullar News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने अपना परचम हरियाणा में लहरा दिया है। ऐसे में रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर को बड़ा झटका लगा है। खबर यह है की उन्हें पद पर बिठा कर 4 घंटे के बाद उनसे वो पद छीन लिया जाता है। इसके पीछे क्या वजह है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी की नियुक्ति के आदेश पर रोक लगा दी गई है। इससे रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल खुल्लर को उस समय झटका लगा जब उन्हें दो पल कि ख़ुशी देकर उनसे वो ख़ुशी वापस ले ली गई। दरअसल उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होने के चार घंटे बाद ही मुख्य सचिव TVSN प्रसाद की ओर से एक और आदेश पारित किया गया। अब इस आदेश में लिखा गया है कि मुख्य प्रधान सचिव की नियुक्ति के संबंध में जारी आदेश अगले आदेश तक स्थगित किया जाता हैं। आपको बता दें, इससे पहले मुख्य सचिव ने रात करीब 8 बजे राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव बनाने के आदेश जारी किए थे जो उनके लिए एक राहत और खुशी की खबर थी। आपको बता दें इस आदेश में उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक दिया गया था। रात करीब 12 बजे दूसरे ऑर्डर जारी कर पहला फैसला खारिज कर दिया गया।
आपको बता दें, राजेश खुल्लर की सितंबर-2020 में वर्ल्ड बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति हो गई थी । और उनकी ये न्युक्ति तीन साल के लिए थी। अमेरिका जाने से पहले उन्होंने हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ उनके प्रधान सचिव के तौर पर करीब 5 साल तक काम किया था। खुल्लर ने विश्व बैंक में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद मनोहर सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने तय समय से पहले ही राजेश खुल्लर को विश्व बैंक से हरियाणा वापस बुलाने की मंजूरी दे दी थी।
हरियाणा में कांग्रेस से इस्तीफा लेने के बाद आज अजय यादव ने कांग्रेस की साड़ी…
पुलिस ने मामला दर्ज कर नकाबपोश बदमाशों की तलाश की शुरू Robbery Liquor Shop India…
हरियाणा में CM सैनी ने सरकार बनाते ही युवाओं को रोजगार दिलवाना शुरू कर दिया…
हरियाणा के जींद से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, जींद…
तीसरी बार हरियाणा में कोई भी सरकार रिपीट करना ऐतिहासिक India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
पर्व के दिन सुबह से ही सज धजकर तैयार हो जाती हैं महिलाएं India News…