Haryana CM Fatehabad Visit Today : मुख्यमंत्री आज फतेहाबाद में करेंगे संबोधित

130
Haryana CM Fatehabad Visit Today
मुख्यमंत्री आज फतेहाबाद में करेंगे संबोधित
  • किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के घेराव का किया ऐलान, प्रशासन अलर्ट

India News (इंडिया न्यूज), Haryana CM Fatehabad Visit Today, चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार चुनावी दौरों पर हैं कल जहां सैनी ने अंबाला में विजय संकल्प यात्रा के दौरान उमड़े भारी जनसैलाब को संबोधित किया वहीं आज उनका फतेहाबाद का दौरा है। सीएम रतिया अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे।

वहीं, किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को घेरने का ऐलान किया है। इस कारण व्यवस्था न बिगड़े, प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। विरोध को देखते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र ने भी पुलिस प्रशासन और किसान संगठनों के साथ मिलकर बैठक की।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

वहीं विरोध की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने का दावा किया और शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। किसानों की मांगें न पूरी होने के कारण रतिया विधानसभा क्षेत्र के किसान रोष से भरे हुए हैं। रोषस्वरूप भाजपा के सिरसा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर व विधायक लक्ष्मण नापा का किसान संगठन लगातार विरोध कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Vijay Sankalp Yatra in Ambala : जनता तीसरी बार फिर मोदी को पीएम बनाएगी : नायब सैनी

यह भी पढ़ें : Former MLA Association Met The CM Nayab Saini : पूर्व विधायकों को सता रहा जान का डर, कहीं प्रचार के दौरान उनके ऊपर भी न हो जाए हमला 

यह भी पढ़ें : Randip Surjewala’s Statement On His Viral Video : सुरजेवाला का आरोप – भाजपा की आईटी सेल ने तोड़-मरोड़ कर पेश की वीडियो