Haryana CM In Jind हरियाणा का समान विकास ही उद्देश्य : सीएम

Haryana CM In Jind

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Haryana CM In Jind सीएम मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा है कि बिना भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है। प्रदेश का समान रूप से विकास ही मौजूदा सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री रविवार को जींद जिले के सफीदों में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां मुख्यमंत्री ने सिचाई, बिजली, खेल, जन स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी करीब 135 करोड़ रुपए की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने 226 करोड़ रुपए की लागत से जिले की 92 विकास परियोजनाओं को पूरा करवाने पर भी सहमति प्रदान की।

भ्रष्टचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित एवं भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा के निर्माण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। भ्रष्टाचार की प्रदेश में कोई जगह नहीं है और ऐसा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदेश में चल रही बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि एक हजार 400 करोड़ रुपए की लागत से 85 किलोमीटर लम्बी कुंडली-मानेसर सड़क का निर्माण करवाया गया है। इसके साथ ही रेल कॉरिडोर बनाया जाना भी प्रस्तावित है। दिल्ली-सोनीपत-जालंधर-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य जारी है, जिससे वर्तमान में 13 घंटों का सफर 7 घंटों में संभव होगा। पानीपत-डबवाली सड़क, जींद-सोनीपत रेलवे लाइन, प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज सरकार की मुख्य उपलब्धियां हैं।

जींद का अपना अलग इतिहास

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से जींद के लोगों से मिलना नहीं हो पाया, लेकिन अब हरियाणा में लगभग सबको पहली डोज और बड़ी संख्या में लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा का दिल है। इस इलाके का अपना इतिहास है, जींद की जनता ने उपचुनाव में हमें अपना आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिले के 10 लोगों को 50 हजार रुपए से 2 लाख रुपए तक की राशि विभिन्न विभागों की स्कीम के साथ जोड़ते हुए प्रदान की। इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले के 10 नए लाभार्थियों को बीपीएल कार्ड दिए, जिनकी परिवार पहचान पत्र से मैपिंग की जा चुकी हैं। इसी प्रकार वृद्वावस्था सम्मान भत्ता के तहत भी 10 नए लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया गया।

Also Read: Russia-Ukraine War Updates रूसी सेनाएं कीव क्षेत्र से हट रहीं, पर शव सड़कों पर नजर आ रहे

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago